AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आपकी भूमिका राज्य सरकार की इमेज बिल्डिंग करती है, उस रूप में काम भी होना चाहिए: सीएस सुधांश पंत

Lucky Jain by Lucky Jain
March 10, 2025
Reading Time: 2 mins read
rajasthan CS Sudhansh pant divisional level meeting in udaipur warn to officers for drinking water and electricity


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • सीएस ने अधिकारियों से कहा, संभाग में कहीं पर भी मिस मैनेजमेंट के चलते पेयजल व बिजली की किल्लत नहीं होनी चाहिए
  • जयपुर से आए सीएस ने उदयपुर में संभाग के अधिकारियो की बैठक ली

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत सोमवार को उदयपुर के दौरे पर रहे। उन्होंने जिला परिषद सभागार में संभाग स्तरीय बैठक ली। सीएस ने अधिकारियों से कहा, आपकी भूमिका राज्य सरकार की इमेज बिल्डिंग करती है, उस रूप में काम भी होना चाहिए। उन्होंने कहीं न कहीं अधिकारियों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि आपने जनता को टरकाने की आदत रखी, तो इमेज सरकार और मुख्यमंत्री की खराब होगी। rajasthan CS Sudhansh pant divisional level meeting in udaipur warn to officers for drinking water and electricity supply in division

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि आज हम सभी उस पोजीशन में हैं, जहां से आमजन की समस्याओं के निस्तारण कर सकते हैं। आपकी भूमिका राज्य सरकार की इमेज बिल्डिंग करती है। आप राज्य सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानव संसाधन है। आप सभी ने कठिन हालातों में भी बेहतर काम करके दिखाया है। हमें और अधिक संवेदनशील होकर काम करना होगा। प्रशासनिक दृष्टि से संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता की अगुवाई में यह बैठक हुई।

आगामी गर्मी के मौसम को लेकर किया खास अलर्ट

मुख्य सचिव ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में गर्मी तेज होगी। इसके साथ ही बिजली-पानी तथा स्वास्थ्य से जुड़े इश्यू सामने आएंगे। इसे लेकर अधिकारी अभी से मुस्तैद रहें। संभाग में कहीं पर भी मिस मैनेजमेंट के चलते पेयजल व बिजली की किल्लत की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। चिकित्सा संस्थानों में भी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

डिजिटल क्रॉप सर्वे में उदयपुर अव्वल

डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इसमें उदयपुर संभाग में डिजिटल क्रॉप सर्वे 93.90 प्रतिशत तथा उदयपुर जिले में 100 प्रतिशत होने पर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता की सराहना भी की। फार्मर रजिस्ट्री में भी अच्छी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्य सचिव ने ई-फाइलिंग डिस्पोजल की औसत टाइमिंग की जानकारी लेते हुए बैठक की शुरुआत की और कहा कि परिचय में यह नया पैरामीटर शामिल किया है। इससे अधिकारियों में स्वस्थ स्पर्धा होगी तथा वे ई-फाइलिंग को गंभीरता से लेंगे।

मुख्य सचिव ने इन बातों पर भी दिया जोर

  • पुलिस के स्तर पर प्रकरणों की समय पर जांच होकर चार्जशीट दायर की जाए। महिला सुरक्षा से मामलों में गंभीरता बरते।
  • पुलिस-जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा पीडब्ल्यूडी समन्वय से काम करते हुए सड़क हादसों में कमी लाने हर संभव प्रयास करे।
  • टीबी मुक्त भारत अभियान तथा आयुष्मान कार्ड वितरण। यह दोनों योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जिला कलक्टर स्वयं इसकी मोनिटरिंग कर इन्हें गति दें।
  • पीएम सूर्यघर योजना में भी राजस्थान में काफी गुंजाइश है। अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें
  • आगामी दिनों में सभी समुदायों के धार्मिक व सामाजिक उत्सवों का दौर है। ऐसे में कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सावचेत रहें।
  • मुख्य सचिव ने औचक निरीक्षण करने, राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों में लंबित विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाएं।
  • भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण के प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारित करें।
  • बकाया कृषि कनेक्शनों को जल्द पूरा करें।
  • सामुदायिक वन अधिकार प्रकरणों का निस्तारण करें।
  • गोविन्द गुरु जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजनाओं में टीएसपी क्षेत्र के निवासियों को राहत प्रदान करें।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, देवस्थान आयुक्त वासुदेव मालावत, टीएडी आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश,उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता चित्तौड़ कलक्टर आलोक रंजन, राजसमंद कलक्टर बालमुकुन्द असावा, बांसवाड़ा कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, डूंगरपुर कलक्टर अंकितकुमार सिंह, प्रतापगढ़ कलक्टर अंजलि राजोरिया, सलूम्बर कलक्टर अवधेष मीणा,उदयपुर एसपी योगेश गोयल, राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी चित्तौड़ एसपी सुधीर जोशी, डूंगरपुर एसपी मोनिका सेन, सलूम्बर एसपी राजेष यादव, प्रतापगढ़ एसपी दिलीप बंसल, बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्द्धन, सीईओ जिला परिषद रिया डाबी, एसडीएम गोगुन्दा शुभम् कुमार, एसडीएम गिर्वा सोनिका कुमारी, प्रशिक्षु आईएएस माधव भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCS Sudhansh pantlatest news in hindiRajasthanrajasthan CS Sudhansh pantrajasthan CS Sudhansh pant divisional level meeting in udaipurrajasthan governmentrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .