AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: नकली घी की फैक्ट्री पकड़ी: 1500 किलो नकली घी जब्त

Lucky Jain by Lucky Jain
March 8, 2025
Reading Time: 1 min read
Udaipur police caught substandard and misbranded ghee factory at riico industrial area, seized 1500 kg Ghee


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरस, कृष्णा, नोवा और अमूल कंपनियों के नाम से बेच रहा था नकली घी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नकली घी की सूचना पर उदयपुर शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में रेलवे पुलिया के पास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री से पुलिस ने 1500 किलो नकली घी जब्त किया है। नकली घी की फैक्ट्री का संचालक सरस, कृष्णा, नोवा और अमूल कंपनियों के नाम से उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर नकली घी बेच रहा था। पुलिस टीम ने फैक्ट्री से 1500 किलो नकली घी सहित करीब 1800 टिन के डिब्बे और बड़ी मात्रा में सरस, कृष्णा, नोवा और अमूल कंपनियों के पैकिंग थैली और कार्टन बरामद किए हैं। Udaipur police caught substandard and misbranded ghee factory at riico industrial area, seized 1500 kg Ghee substandard

नकली घी की फैक्ट्री पकड़े जाने की सूचना डीएसपी छगन पुरोहित, हिरणमगरी थानाधिकारी भरत योगी,सीएमएचओ अशोक यादव, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अशोक गुप्ता और सरस के अधिकारी विपिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

6:4:2 के रेशियो से बना रहा था नकली घी

हिरणमगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि फैक्ट्री संचालक लोकेश जैन और लसाड़िया निवासी वर्कर मोतीलाल मीणा को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर आज जिला पुलिस की डीएसटी के साथ थानापुलिस ने रीको रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में रेलवे पुलिया के पास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां करीब 1500 किलो नकली घी जब्त किया है।आरोपी लोकेश जैन 15 किलो नकली घी बनाने के लिए 6 किलो डालडा, 4 किलो सोयाबीन तेल और 2 किलो सरस डी को मिलाकर भट्टियों पर पकाकर नकली घी बना रहा था।

इस घी को सरस, अमूल, नोवा और कृष्णा ब्रांड की बनायी नकली फैलियों में पैक कर मार्केट में सप्लाई कर रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार लोकेश जैन यहां करीब 8 महीने ये यह फैक्ट्री चला रहा था। इसके अब तक कहां-कहां असली बताकर नकली घी सप्लाई किया है, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सप्लाई कर रहा था।

Udaipur police caught substandard and misbranded ghee factory at riico industrial area -2

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur PoliceUdaipur police caught substandard and misbranded ghee factoryUdaipur police caught substandard and misbranded ghee factory at riico industrial areaUdaipur police caught substandard gheeUdaipur police seized 1500 kg Ghee substandardudaipur pratapnagar police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .