AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दूल्हे के पिता ने लौटाया 51 लाख का टीका, कहा- बहू चाहिए, दहेज नहीं !

Lucky Jain by Lucky Jain
March 8, 2025
Reading Time: 1 min read
groom father returned 51 lakh rupay during toran ritual in marriage program and said we welcoming daughter-in-law, not dowry


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान पुलिस के एएसआई ओमवीर सिंह शेखावत के इस फैसले की समाज ने की सराहना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बेटे की शादी में 51 लाख रूपए का टीका लौटाकर राजस्थान पुलिस के एएसआई ओमवीर सिंह शेखावत ने न सिर्फ राजपूत समाज, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। ओमवीर ने बेटे की शादी से पहले वधु पक्ष की ओर से आए 51 लाख रूपए के टीके को लौटाया और कहा बहू चाहिए, दहेज नहीं। राजस्थान पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ओमवीर सिंह उदयपुर जिले में तैनात हैं। groom father respectfully returned 51 lakh rupay during toran ritual in marriage program and said we welcoming a daughter-in-law, not dowry

ओमवीर सिंह शेखावत ने बताया कि तीन दिन पहले उनके पुत्र मोहित सिंह का पुष्कर फोर्ट में बनवाड़ा के नरेंद्र सिंह राठौड़ की बेटी अवंतिका राठौड़ के संग विवाह हुआ है। विवाह समारोह के दौरान वधु पक्ष ने तोरण पर पूरी रस्म निभाते हुए दूल्हे को 51 लाख रुपये से भरा टीका थाल भेंट किया। जब वर पक्ष की ओर से हमने हाथ जोड़कर थाल ससम्मान लौटा दिया और सिर्फ एक चांदी का सिक्का व नारियल स्वीकार कर रस्म निभायी।

इस कुरीति को समाज से खत्म करना जरूरी है

ओमवीर सिंह शेखावत ने वधु पक्ष को समझाया और कहा कि हम बहू को बेटी के समान मानते हैं, हमें टीका नहीं, सिर्फ संस्कारी और गुणवान बहू चाहिए। इस कुरीति को समाज से खत्म करना जरूरी है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसी पिता को अपनी बेटी बोझ न लगे।

शेखावत परिवार के इस फैसले की समाज में जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदम ही टीका और दहेज जैसी कुप्रथाओं को खत्म कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdowry newsdowry prathagroom father respectfully returned 51 lakh rupaygroom father respectfully returned 51 lakh rupay during toran ritual in marriage programgroom father returned 51 lakh rupay during toran rituallatest news in hindipolice ASI omveer singh shekhawatRajasthan PoliceudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .