AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

ढ़ाई घंटे में एक ही जगह 84 दुकानें सीज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 8, 2025
Reading Time: 1 min read
Rajsamand 84 illegal shops seized


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लीज पर दी गई श्री द्वारिकाधीश मन्दिर मण्डल की जमीन पर बना दी थी दुकानें

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद नगर परिषद ने आज शनिवार को जिला मुख्यालय पर बड़ी कारवाई करते हुए एक ही परिसर में 84 दुकानों को सीज कर दिया। इनमें से 10 दुकानें निर्माणाधीन थी। राजसमंद इतिहास में एक ही परिसर में शायद पहली बार इतनी बड़ी कारवाई हुई है।(Rajsamand 84 illegal shops seized)

नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय ने बताया कि नवबहार कॉलोनी के बाहर, खसरा संख्या 421, राजस्व ग्राम कांकरोली स्थित भूमि, जो श्री द्वारिकाधीश मन्दिर मण्डल द्वारा अनुराग पालीवाल पु़त्र अशोक कुमार पालीवाल को लीज पर दी गई थी। इस भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। यह निर्माण बिना किसी स्वीकृति, भवन विनिमय 2020 के प्रावधानों के विपरीत एवं राजसमन्द मास्टर प्लान में प्रस्तावित आवासीय प्रयोजनार्थ भूमि पर वाणिज्यिक प्रयोजन से किया गया था।(Rajsamand 84 illegal shops seized)

परिषद ने कई बार अवैध निर्माण को हटाने नोटिस भी जारी किए थे

इस अवैध निर्माण व वाणिज्यिक गतिविधियों को लेकर नगर परिषद को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। परिषद द्वारा वर्ष 2021-22 से ही निर्माण कार्य बंद करने व अवैध निर्माण को हटाने नोटिस भी जारी किए थे। परिषद ने कई बार सामान जब्त कर दुकानों का कुछ हिस्सा ध्वस्त करने की कारवाई भी की। उसके बावजूद अनुराग पालीवाल द्वारा परिषद की चेतावनी को नजर अंदाज कर निर्माण जारी रखा।(Rajsamand 84 illegal shops seized)

84 illegal shops seized in Rajsamand

5 मार्च 2025 को अंतिम नोटिस जारी किया

परिषद आयुक्त ने बताया कि पालीवाल को परिषद ने 5 मार्च 2025 को अंतिम नोटिस जारी किया और निर्धारित समय में अवैध निर्माण नहीं हटाने पर आज परिषद ने इस परिसर में निर्मित 74 दुकानों और 10 निर्माणाधीन दुकानों को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया। कार्यवाही सुबह करीब सात बजे आरंभ होकर 9.30 बजे तक चली। पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान परिषद के सहायक अभियंता शंकरलाल चंगेरीवाल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गिरीराज गर्ग, कनिष्ठ विधि अधिकारी मोहित गुर्जर सहित नगर परिषद के संबंधित अधिकारी,कार्मिक मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 84 illegal shops seized in Rajsamand84 shops seized in the same premises in Kankroli Rajsamandar live newsDistrict Collector Balmukund Asawaias Balmukund AsawaKankroli Rajsamand Newslatest news in hindiMajor action against illegal construction by Municipal Council RajsamandMunicipal Council Rajsamandnagar parishad rajsamandRajasthanrajasthan newsShri Dwarkadhish Temple Board Kankroli Rajsamandudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .