AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नेशनल हेयर डोनेशन डे: कैंसर पीड़ितों के लिए 2000 से अधिक महिलाएं कर चुकी हैं हेयर डोनेशन

Lucky Jain by Lucky Jain
March 7, 2025
Reading Time: 1 min read
national hair donation day on 7 march more than 2000 women donate their long hair for cancer patient wigs


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन (HBO) और रोटरी क्लब उदयपुर पन्ना आज 7 मार्च को देशभर में हेयर डोनेशन डे मना रहा है। हेयर डोनेशन उन कैंसर पीड़ितों के लिए जिनके कैंसर उपचार के दौरान बाल नहीं रहे। बाल खो चुके कैंसर पीड़ितों को एचबीओ (HBO) मदत चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए निशुल्क विग उपलब्ध करवाता है। खासबात है कि देश में सबसे ज्यादा हेयर डोनेशन राजस्थान के उदयपुर से हुए हैं। 7 मार्च 2020 से शुरू किए गए हेयर डोनेशन अभियान के तहत अब तक 2000 महिलाएं, बच्चियां कैंसर पीड़ितों के लिए उनके लंबे बाल डोनेट कर चुकी हैं। national hair donation day on 7 march

हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन एचबीओ के अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि देश में हजारों लोग ऐसे हैं जो कैंसर से जूझ रहे हैं और कीमोथैरेपी के दौरान उनके सिर के बाल तक नहीं रहे, खासकर स्तन कैंसर पीड़ित महिलाओं के जब बाल चले जाते हैं तो वे और ज्यादा डिप्रेशन में आ जाती हैं। उपयुक्त विग आसानी से उपलब्ध भी नहीं हो पाती हैं।

कैंसर पीड़ितों की इसी समस्या को देखते हुए हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन (HBO) ने मुंबई की एक मदत चैरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क किया, यह ट्रस्ट लंबे बालों की विग बनाकर कैंसर पीड़ितों को निशुल्क उपलब्ध करवाते हैं। 7 मार्च 2020 को एचबीओ ने रोटरी क्लब उदयपुर पन्ना के सहयोग से हेयर डोनेशन का अभियान शुरू किया। एचबीओ के अभियान के तहत 2020 से अब तक 2000 से अधिक महिलाएं कैंसर पीड़ितों के लिए हेयर डोनेट कर चुकी हैं और इनमें 1600 महिलाएं तो उदयपुर की हैं, बाकि 400 हेयर डोनेशन देश के अलग-अलग हिस्सों से हुए हैं। यह अभियान 7 मार्च 2020 से शुरू किया गया था, ऐसे में 7 मार्च को नेशनल हेयर डोनेशन डे के रूप में मनाया जाता है।

सास-बहू हेयर डोनेशन के लिए साथ आते हैं

अशोक पालीवाल ने बताया कि अक्सर महिलाएं लंबे बाल नहीं कटवाती हैं, ऐसे में हमारे अभियान में सबसे बड़ी चुनौती यही है कि हम महिलाओं को उनके लंबे बाल डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि किसी कैंसर पीड़ित की मदद हो सके। शुरूआत में महिलाओं को समझाने में काफी दिक्कत आयी, लेकिन जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है, अब महिलाएं खुद ही हेयर डोनेशन के लिए हमसे संपर्क करती हैं। कई बार सास-बहू एक साथ हमारे प्रभात सेलून पर आयीं हैं और हेयर डोनेशन किए।

कौन कर सकता है हेयर डोनेशन : 8 से 9 महिलाओं के 12 इंच लंबे बालों से बनती है एक विग

लंबे बाल रखने वाली महिलाएं ही हेयर डोनेशन कर सकती हैं। क्यों कि हेयर डोनेशन में कम से कम 12 इंच बाल लिए जाते हैं। मदत चैरिटेबल ट्रस्ट के अनुसार 8 से 9 महिलाओं द्वारा डोनेट किए 12 इंच लंबे बालों से एक विग बनती है। मदत चैरिटेबल ट्रस्ट को कैंसर पीड़ित संपर्क कर सकते हैं, ट्रस्ट प्रतिनिधि कैंसर पीड़ित के ट्रीटमेंट के दस्तावेज व अन्य जानकारी लेते हैं, इसके बाद कैंसर पीड़ित को निशुल्क विग उपलब्ध करवायी जाती है।

प्रभात सेलून संचालक अशोक पालीवाल ने बताया कि हमारे सेलून पर आकर जो महिलाएं हेयर डोनेशन करती हैं, हम उन्हें फ्री हेयरकट देते हैं और हेयर डोनेशन का एक प्रोत्साहन प्रमाणपत्र दिया जाता है। कैंसर पीड़ितों के लिए हेयर डोनेशन की इच्छुक महिलाएं 9414162461 अशोक पालीवाल एचबीओ प्रेसीडेंट से संपर्क कर सकती हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 2000 women donate their long hair for cancer patient wigsar live newsAshok PaliwalHair and Beauty Federation IndiaHair and Beauty Organization Rajasthanhair donationhair donation dayHBOlatest news in hindinational hair donation daynational hair donation day on 7 marchprabhat spa and salon udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatewigs for cancer patient

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .