AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान: ओलावृष्टि से दिखा कश्मीर सा नजारा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 1, 2025
Reading Time: 1 min read
Rain With Hailstorm in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चुरू में एक इंच से भी अधिक बारिश हुई: प्रदेश में कई जगह किसानों को नुकसान हुआ

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार सटीक निकला। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। चुरू जिले में ओलावृष्टि का बड़ा असर नजर आया। ओलावृष्टि से खुले स्थानों और खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई और कश्मीर सा नजारा देखने को मिला। हालांकि कई जगह किसानों को नुकसान हुआ है। (Rain With Hailstorm in rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कई जगह मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा चूरू में 28 मिलीमीटर यानी एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। चूरू जिले में ओलावृष्टि भी हुई और खुले भागों के साथ छतों पर भी बर्फ की चादर बिछ गई। इस बारिश से प्रदेश में कई जगह तापमान में कमी आने से गर्मी का असर फिर कम हुआ है।(Rain With Hailstorm in rajasthan)

Rain With Hailstorm in rajasthan

शेखावटी क्षेत्र में भी बारिश से किसान प्रभावित नजर आ रहे

प्रदेश में चुरू,झूंझूंनु, अलवर, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जिले में भी कई जगह बारिश हुई है। अचानक मौसम में आए बदलाव और बारिश के साथ ओले गिरने से प्रदेश में चुरू जिले में किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। शेखावटी क्षेत्र में भी इस बारिश से किसान प्रभावित नजर आ रहे है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsHailstorm in churuimd forecastimd jaipurlatest news in hindiRain With Hailstorm in rajasthanrajasthan mausamrajasthan newsRAJASTHAN WEATHER UPDATEUdaipur newsudaipur news updateudaipur Rajasthan mausam updateराजस्थान का मौसमराजस्थान में ओलावृष्टि

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .