AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

10 साल से सिकुड़ी श्वास नली का दूरबीन से ऑपरेशन, चार लाख में एक बच्चे को होती है इस तरह की परेशानी

Lucky Jain by Lucky Jain
February 22, 2025
Reading Time: 1 min read
subglottic stenosis endoscopic surgery in gbh general hospital udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जन्म के बाद से ही 10 वर्षों से श्वास लेने में तकलीफ की समस्या झेल रहे बच्चे को जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में दूरबीन से हुए ऑपरेशन के बाद परेशानी से निजात मिल गयी है। चिकित्सकों की टीम ने टी-ट्यूब लगाकर श्वास नली की सिकुड़न दूर की, ऑपरेशन के बाद श्वास नली 8 एमएम की हो गयी है और बच्चे को सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। चिकित्सकों का दावा है कि चार लाख में किसी एक बच्चे में इस तरह की तकलीफ हो सकती है। इस तरह का ऑपरेशन दक्षिणी राजस्थान में पहली बार जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में संभव हुआ है। subglottic stenosis endoscopic surgery in gbh general hospital udaipur

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि पिछले दिनों उदयपुर निवासी परिजन उनके 10 वर्षीय बच्चे को श्वास लेने में तकलीफ की समस्या के कारण जीबीएच जनरल हॉस्पिटल लेकर आए थे। परिजनों ने बताया कि बच्चे को बार-बार श्वास लेने में तकलीफ की समस्या रही है और निमोनिया होने पर वेंटीलेटर पर लेने की नौबत तक आ जाती है।

इस समस्या को सबग्लोटिक स्टेनोसिस ग्रेड 4 कहा जाता है

जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव आमेटा ने बच्चे को देखा। इसके बाद ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कनिष्क मेहता ने दूरबिन से जांच की तो पता चला कि बच्चे के श्वास नली में सिकुड़न है, जिस कारण उन्हें श्वास लेने में तकलीफ होती है। यह श्वास नली सिर्फ 2.3 एमएम की ही थी। इसे मेडिकल साइंस में सबग्लोटिक स्टेनोसिस ग्रेड 4 कहा जाता है। इस तरह की समस्या चार लाख में से एक बच्चे को होती है। ईएनटी विभाग में कोबलेशन विधि से दूरबिन से बच्चे का ऑपरेशन कर श्वास नली 8 एमएम की कर दी गई। इसका असर अगले ही दिन दिखाई दे गया और बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया।

डॉ. कनिष्क मेहता के अनुसार इस तरह का ऑपरेशन दक्षिणी राजस्थान में पहली बार संभव हुआ है। इस बच्चे के सफल इलाज में शिषु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव आमेटा, ईएनटी सर्जन डॉ. कनिष्क मेहता और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजनेंद्र शर्मा के टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgbh general hospital udaipurlatest news in hindisubglottic stenosissubglottic stenosis endoscopic surgerysubglottic stenosis endoscopic surgery in gbh general hospital udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .