AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

गिट्स में इनोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रन्योरशिप बूट कैम्प 2025 का समापन

Lucky Jain by Lucky Jain
February 22, 2025
Reading Time: 1 min read
GITS Udaipur hosts IDE Boot camp 2025 on Innovation, Design, and Entrepreneurship


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (GITS) डबोक में अखिल भारतीय शिक्षा परिषद, नई दिल्ली एवं शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम इनोवेशन, डिजाईन और एंटरप्रन्योशिप पर बूट केम्प-2025 एडीशन 2 फेस-2 का समापन हुआ। GITS Udaipur hosts IDE Boot camp 2025 on Innovation, Design, and Entrepreneurship

इस कार्यक्रम में देशभर के 14 राज्यों से 315 छात्रों ने 75 प्रोजेक्ट के साथ भाग लिया। पूरे भारत में कुल 12 नोडल सेंटरों का चयन किया गया था, जिसमें राजस्थान से केवल गिट्स (GITS) को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस बूट कैम्प के दौरान छात्रों ने अपने कौशल नवाचार और ज्ञान को साझा किया, जिससे न केवल उनके व्यक्तिगत विकास को बढावा मिला, बल्कि संस्थान को भी नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त हुआ।

संस्थान निदेशक डॉ. एस.एम. प्रसन्ना ने बताया कि यह बूट कैम्प के माध्यम से छात्रों को डिजाइन थिंकिंग, एग्रोनोमिक, टीचिंग स्किल, प्रोडक्ट डिजाइन, स्टार्टअप स्ट्रेटेजी, वित्तिय साक्षरता और इनवोशन व्यवसायीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समझने और अपनाने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम से न केवल छात्रों के नवाचार कौशल को बढाने में सहायता मिली, बल्कि वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए भी नये समाधान खोजने में मदद मिलेगी।

छात्रों ने ‘‘कस्टमर डिस्कवरी लैब’’ के माध्यम से उपभोक्ता व्यवहार और आवश्यकताओं का विश्लेषण किया

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चिंतल पटेल ने बताया कि इस दौरान छात्रों ने ‘‘कस्टमर डिस्कवरी लैब’’ के माध्यम से उपभोक्ता व्यवहार और आवश्यकताओं का विश्लेषण किया तथा ‘‘लीन कैनवास’’ मॉडल का उपयोग कर अपने स्टार्टअप्स की प्रभावी रणनीती तैयार की। गिट्स के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनाने और भारत के विकास में योगदान करने के लिए कौशल प्रदान करना था।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में ए.आई.सी.टी.ई के डायरेक्टर दीपन साहू, एल.एन.एम.आई.आई.टी. जयपुर (वाधवानी मास्टर ट्रेनर) की प्रोफेसर शीनू जैन, ए.आई.सी.टी.ई. के स्टार्टअप फेलो साहू, गिट्स एमबीए के निदेशक डॉ. पी.के. जैन, इसरो की पूर्व साइंटिस्ट डॉ. अलवर रमन सहित लक्ष्मी रमन, एम. गणेश, नितिन पुरोहित, मोहम्मद अली भाटी, आशीष श्रीमाली, प्रफुल्ल शर्मा, रित्विक जोशी, वन्दना शाह माहेश्वरी, वैभव जैन, आशुतोष सिंह, सौरभ सुमन, सौरभ वैष्णव, दिशान्त जागेटिया, वेद शुक्ला, मोहित माहेश्वरी, राहुल जिंगर एवं मेघना राठौड उपस्थित हुए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsGeetanjali Institute of Technical Studies (GITS)Geetanjali Institute of Technical Studies (GITS) UdaipurGITS UdaipurGITS Udaipur hosts IDE Boot camp 2025IDE Boot camp in udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .