उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव क्षेत्र में पालड़ी गांव स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार 22 फरवरी से तृतीय पंचकुंडात्मक हवनात्मक महारुद्र महायज्ञ शुरू होगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।(Vameshwar Mahadev Temple Paldi udaipur)
आयोजन समिति के अनुसार अति प्राचीन वामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को गणपति पुजन के साथ ही इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत होगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दैनिक पूजन एवं हवन 23़ से 25 फरवरी तक चलेंगे। 26 को महाशिवरा़त्री के अवसर पर सुबह 11.30 बजे हवन पूर्णाहुती होगी और दोपहर 1.30 बजे महादेवजी का नगर भ्रमण के रूप में शोभा यात्रा निकलेगी। 27 फरवरी को महाप्रसादी होगी।(Vameshwar Mahadev Temple Paldi badgaon udaipur)

पुरा महत्व का अति प्राचीन मंदिर है यह
अरावली पर्वतमालाओं के बीच पालड़ी स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग राजस्थान का अति प्राचीन संरक्षित मंदिर है। यहां पर हर वर्ष ग्राम पंचायत बड़गांव की तरफ से जन्माष्टमी पर मेला लगता है। प्रत्येक सोमवार और खासकर सावन माह में यहां बड़ी संख्या में शिव भक्त वामेश्वर महादेव के दर्शन करने आते है।Vameshwar Mahadev Temple Paldi badgaon udaipur Panchkundiya Maharudra Mahayagya from 22nd February
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


