कोलम्बो,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित हुए चेस्ट विशेषज्ञों के 15 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गीताजंली हॉस्पिटल के प्रोफेसर एमिरेटस डॉ. एसके लुहाड़िया ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. एसके लुहाड़िया सहित पूरे देश से दो चिकित्सकों को ही इस सम्मेलन में अतिथी व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया था। geetanjali hospital Dr. SK Luhadia represented India at the International Conference of Chest Specialist in Sri Lanka
डॉ. लुहाड़िया ने सम्मेलन में एनटीएम रोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनटीएम रोग टीबी से मिलता जुलता है, पर इसका निदान व ईलाज अलग प्रकार से किया जाता है व ईलाज की अवधि कम से कम एक वर्ष है। उन्होंने अपने दूसरे व्याख्यान में ब्रांकीयेक्टेसीस नामक रोग के इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि इस बीमारी में बार-बार या बहुत लम्बे समय तक एन्टीबायोटिक का उपयोग किया जाता है, इसलिए एन्टीबायोटिकस का उपयोग गाइडलाइन के अनुसार बीमारी की तीव्रता व कल्चर में आये बैक्टीरिया के अनुसार करना चाहिये, जिससे कम से कम एन्टीबायोटिक्स से बीमारी की रोकथाम की जा सके।geetanjali hospital Dr. SK Luhadia represented India at the International Conference of Chest Specialist in Sri Lanka
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


