AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

हिन्दुस्तान जिंक को एलएसीपी विजन अवार्ड्स में प्लेटिनम

Lucky Jain by Lucky Jain
February 17, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc Wins Platinum at LACP Vision Awards, Ranks No. 1 globally in Materials Category


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कंपनी की सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट को एलएसीपी विजन अवार्ड्स में पहली बार मटेरियल कैटेगरी में दुनिया भर में पहला स्थान

एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक ने लीग ऑफ अमेरिकन कम्युनिकेशंस प्रोफेशनल्स विजन अवार्ड्स 2023-24 में मटेरियल कैटेगरी में ग्लोबल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर कॉर्पोरेट ट्रांसपेरेंसी और स्टेकहोल्डर कम्यूनिकेशन में वैश्विक मानक स्थापित किया है। हिन्दुस्तान जिंक ने एलएसीपीविजन अवार्ड्स में अपने पहले वर्ष में ही प्लेटिनम पुरस्कार जीता है। जिससे यह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 5 एकीकृत रिपोर्टों में शामिल है। इसमें करीब 1 हजार वैश्विक प्रतिभागियों के बीच इसकी अभिनव कहानी, सम्मोहक डिजाइन और आकर्षक सामग्री को दर्शाया गया। Hindustan Zinc Wins Platinum at LACP Vision Awards

लीग ऑफ अमेरिकन कम्युनिकेशंस प्रोफेशनल्स विजन अवार्ड्स सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक प्लेटफार्मों में से एक है, ये पुरस्कार प्रथम प्रभाव, कथात्मक स्पष्टता, रचनात्मकता, संदेश प्रासंगिकता, सूचना की पहुंच और समग्र डिजाइन के आधार पर मूल्यांकन करते हैं। इस स्तर पर मान्यता प्राप्त करना पारदर्शिता, जवाबदेही और रणनीतिक दृष्टि के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी संदीप मोदी ने कहा कि यह प्रतिष्ठित मान्यता कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए हिन्दुस्तान जिंक की निरंतर खोज को रेखांकित करती है। हमारी एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट और सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट के लिए सामग्री श्रेणी में नंबर 1 स्थान हासिल करना जिम्मेदार कॉर्पोरेट प्रकटीकरण, रिपोर्टिंग प्रथाओं और ईएसजी-संचालित विकास में हमारे नेतृत्व को मजबूत करता है।

यह रही रिपोर्ट

एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट और सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट में हिन्दुस्तान जिंक की पांचवीं एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट, इंटरनेशनल इंटिग्रेटेड रिर्पोटिंग काउंसिल के एकीकृत रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप विकसित की गई है, जो अब आईएफआएस फाउंडेशन का हिस्सा है। 2023-24 में हितधारकों के लिए 33221 करोड़ रुपये का मूल्य सृजित किया गया। 2023-24 में शेयरधारकों को लाभांश के रूप में दिया गया मूल्य 5493 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 24 के लिए राजकोष में 13195 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया।

वित्त वर्ष 24 के लिए विभिन्न सामाजिक प्रभाव पहलों में 269 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जिससे लगभग 3700 गांवों में 19.90 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।

Tags: ar live newsHindustan Zinc Wins Platinum at LACP Vision AwardsHindustan Zinc Wins Platinum at LACP Vision Awards Ranks No. 1 globally in Materials Categorylatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .