AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ट्रेवल्स कर्मचारियों की सजगता से हुआ डोडा-चूरा तस्करी का खुलासा, पकड़े गए डोडा चूरा से भरे चार पार्सल

Lucky Jain by Lucky Jain
February 10, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur surajpole police seized poppy husk parcels from travels bus office


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेंपो में आया युवक अगरबत्ती बताकर चार पार्सल सांचोर भेजने छोड़ गया था, वजन करते समय हुआ संदेह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदियापोल स्थित ट्रेवल्स कंपनी के कर्मचारियों की सूझ-बूझ से डोडा तस्करी का खुलासा हुआ है और पुलिस ने डोडा चूरा के चार पार्सल जब्त किए हैं। पुलिस ने पार्सल भेजने वाले और रिसीव करने वाले को नामजद कर लिया है। smuggling in private travels buses

उदयपुर पुलिस उपाधीक्षक छगन पुरोहित ने बताया कि पुलिस ने उदियापोल स्थित श्री गणेश ट्रेवल्स के ऑफिस से पुलिस ने 56.600 किलोग्राम डोडा चूरा के चार पार्सल जब्त किए हैं। ट्रेवल्स कर्मचारियों की सूचना पर ही पुलिस उनके ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की। ट्रेवल्स कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक टेंपो से चार पार्सल लेकर आया था। चारों पार्सल उसने ट्रेवल्स ऑफिस पर रखे और इन पार्सल को कोटा से बाड़मेर जाने वाली बस के जरिए सांचोर पहुंचाने के लिए कहा। युवक ने निम्बाहेड़ा के किसी बालाजी सैंडल के नाम से एक बिल-बाउचर दिखाया और कहा कि इन पार्सल में अगरबत्ती है। ये सांचोर पहुंचानी है, सांचोर में गोपाल नाम का व्यक्ति ये पार्सल रिसीव कर लेगा, गोपाल का मोबाइल नंबर देकर वह युवक 1500 रूपए पार्सल का पेमेंट कर चला गया।

बस में लोडिंग से पहले ट्रेवल्स कर्मचारियों ने उन पार्सल का दोबारा वजन किया, इस दौरान उन्हें पार्सल के साइज और वजन को देखकर संदेह हुआ, उन्हें लगा कि इसमें अगरबत्ती नहीं हो सकती। इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूरजपोल थाना पुलिस ट्रेवल्स ऑफिस पहुंची और पार्सल चेक किए तो उसमें डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ट्रेवल्स ऑफिस पर पार्सल छोड़ कर गए युवक और सांचोर में डिलीवरी लेने वाले गोपाल को चिह्नित कर तलाश कर रही है।

ट्रेवल्स के जरिए तस्करी

डोडा चूरा तस्करी के वाहनों के पकड़े जाने के डर से इन दिनों तस्करों ने ट्रेवल्स के जरिए भी तस्करी शुरू की है। यह उनके लिए सेफ रूट हो गया है। इससे पहले प्रतापनगर पुलिस ने भी नंबवर 2024 में ट्रेवल्स बस के जरिए हो रही डोडाचूरा तस्करी के अंतर्राज्जीय तस्कर गिरोह का खुलासा कर करीब डेढ़ करोड़ रूपए कीमत का डोडा चूरा बरामद किया था।

यह भी पढ़ें : ट्रेवल्स बसों के जरिए उदयपुर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तक पहुंचाए गए हैं अफीम डोडा-चूरा के पार्सल

ट्रेवल्स बसों से हो रही थी अफीम डोडाचूरा तस्करीः पुलिस ने डेढ़ करोड़ का डोडाचूरा पकड़ा, अंतर्राज्जीय तस्कर गिरोह का खुलासा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newssmuggling in private travels busesudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur surajpole policeudaipur surajpole police seized poppy husk parcels from travels bus office

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .