AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 7 से 9 फरवरी तक

Lucky Jain by Lucky Jain
January 30, 2025
Reading Time: 1 min read
Vedanta Udaipur World Music Festival from February 7 to 9 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

15 देशों के 150 कलाकार और 22 बैंड देंगे धमाकेदार प्रस्तुतियां

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का सातवां संस्करण 7 से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहा है। राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और सहर के संयुक्त तत्वावधान में हिंदुस्तान जिंक की ओर से आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में इस वर्ष की थीम सारंगी जैसे भूले-बिसरे संगीत वाद्ययंत्रों और राजस्थान की परंपराओं का संरक्षण और प्रचार रखी गई है। यह आयोजन सभी के लिए निशुल्क रहेगा। Vedanta Udaipur World Music Festival 2025

सहर के संस्थापक संजीव भार्गव ने बताया कि 7 से 9 फरवरी तक होने वाले उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में 15 से अधिक देशों के 22 अंतर्राष्ट्रीय बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें अर्जेंटीना, ईरान, स्वीडन, स्पेन, आइवरी कोस्ट, कुर्दिस्तान, जर्मनी, हंगरी और रीयूनियन आइलैंड जैसे देश शामिल हैं। इनमें से कई कलाकार भारत में पहली बार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही भारतीय संगीत जगत की मशहूर हस्तियां शान, कर्ष काले, कनिका कपूर और फरीदकोट जैसे कलाकार भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। महोत्सव की शुरुआत 7 फरवरी शाम 6 बजे गांधी ग्राउंड पर संगीत संध्या के साथ होगी।

सुबह मांझी का घाट, दोपहर फतहसागर पाल और शाम गांधी ग्राउंड में

वेदांता उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव को उदयपुर के तीन प्रतिष्ठित स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव की शुरुआत 7 फरवरी शाम 6 बजे गांधी ग्राउंड पर संगीत संध्या के साथ होगी। 8 और 9 फरवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक मांझी का घाट पर शांतिपूर्ण ध्यान सत्र होंगे, दोपहर के सत्र फतहसागर पाल पर आयोजित होंगे, जो 8 और 9 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेंगे। यहां दर्शक झील के किनारे बैठकर रोमांटिक संगीत का आनंद ले सकेंगे। शाम के कार्यक्रमों का समापन गांधी ग्राउंड में होगा, जहां तीनों दिन शाम 6 से 10 बजे तक सितारों के नीचे हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस प्रस्तुत किए जाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 7th Vedanta Udaipur World Music Festival7th Vedanta Udaipur World Music Festival by hindustan zincar live newshindustan zinclatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zincvedanta udaipur world music festivalVedanta Udaipur World Music Festival from February 7 to 9 2025

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .