- देश भर में मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में राजस्थान को पहला पुरस्कार
- कोणार्क में खान मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त ने प्राप्त किया पुरस्कार
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश भर में वर्ष 2023-24 में मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में राजस्थान को पहला पुरस्कार मिला है। ओडिशा के कोणार्क में आयोजित खान मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव माइंस, भूविज्ञान व पेट्रोलियम टी रविकान्त ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।(major mineral blocks auction)
कोणार्क में आयोजित नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और केन्द्रीय खान सचिव वी कान्ताराव ने वर्ष 2023-24 में देश भर में एक्जेम्प्लेरी परफारमेंस इन मिनरल ब्लॉक ऑक्शन का राजस्थान को पहला पुरस्कार प्रदान किया।(major mineral blocks auction)
वर्ष 2023-24 में देश भर में सर्वाधिक 31 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की गई
प्रमुख सचिव टी रविकान्त ने राजस्थान के खान विभाग के लिए इसे उपलब्धि बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो खान मंत्री भी हैं उनके नेतृत्व में राज्य में वर्ष 2023-24 में देश भर में सर्वाधिक 31 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की गई। यह समूचे देश में सर्वाधिक होने के साथ ही राजस्थान के माइनिंग इतिहास में भी पहली बार हुआ।
रविकान्त ने बताया कि 31 मेजर मिनरल ब्लॉकों में 22 माइनिंग लीज व 9 कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की गई। इनमें लाईम स्टोन के 22 ब्लॉक, आयरन ओर के 4 ब्लॉक और बेसमेटल के पांच ब्लॉक है। मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में भी राजस्थान नया रेकार्ड बनाएगा।
विभाग की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी
निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राजस्थान में खनिज खोज, खनन प्लाटों का डिलेनियेशन, भारत सरकार के ई-पोर्टल पर नीलामी, अवैध खनन पर प्रभावी रोक की कार्रवाई से विभाग की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान एसएन डोडिया और अधीक्षण खनि अभियंता विजिलेंस प्रताप मीणा भी हिस्सा ले रहे हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


