AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तस्वीरों में देखे प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 की भव्यता

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 18, 2025
Reading Time: 2 mins read
prayagraj maha kumbh mela 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज,(एआर लाइव न्यूज)। प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेले पूरी भव्यता लिए नजर आ रहा है। भारतीय संस्कृति में कुंभ मेले का अपना एक महत्व है। कुम्‍भ मेला धार्मिक-आध्यात्मिक अनुष्ठानों का एक भव्य आयोजन है, जिसमें संगम, स्नान उन सभी अनुष्ठानों में सबसे महत्त्वपूर्ण है। प्रयागराज में 12 साल बाद महाकुंभ आयोजित हो रहा है।(Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025)

45 दिनों तक चलने महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर, लाखों तीर्थयात्री एक साथ आते हैं। संगम स्नान के अलावा तीर्थयात्री पवित्र नदी के किनारे पूजा में भी शामिल होते हैं और विभिन्न साधुओं और संतों के मार्गदर्शन में ज्ञानवर्धक प्रवचनों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।(Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025)

Shahi Snaan in Maha Kumbh Paush Poornima

कुम्भ मेला मकर संक्रांति जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, के शुभ अवसर अथवा पौष पूर्णिमा से प्रारम्भ होता है। कुम्‍भ मेला की सम्पूर्ण अवधि के दौरान पवित्र जल में स्नान करना पवित्र माना जाता है, किन्तु कुछ विशिष्ट तिथियां हैं जो विशेष महत्त्व रखती हैं। इन तिथियों पर विभिन्न अखाड़ों के संत अपने शिष्यों के साथ भव्य जुलूस निकालते है। वे एक भव्य अनुष्ठान में भाग लेते हैं, जिसे शाही स्नान भी कहा जाता है, जो कुम्‍भ मेले के शुभारम्भ का प्रतीक है।

शाही स्नान कुम्‍भ मेले का मुख्य आकर्षण है, जिसके लिए विशेष प्रबन्‍ध किये जाते हैं। शाही स्नान के अवसर पर लोगों को शाही स्नान करने वाले साधु संतो के पुण्य कर्मों एवं और गहन ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पौण पूर्णिमा पर शुरू हुए महाकुंभ मेले में पहला शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्राति पर हुआ था।

Naga Sadhus in Maha Kumbh Mela 2025

प्रयागराज महाकुंभ मेले में आगामी दिनों में होने वाले स्नान की तिथियां

मौनी अमावस्या : 29 जनवरी 2025 (दूसरा शाही स्नान)

मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्त्व है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के लिए ग्रहों की स्थिति सर्वथा अनुकूल होती है। तीर्थ यात्रियों की विशाल मंडली मौनी अमावस्या के दिन कुम्भ मेले में आती है और इस दिन को आध्यात्मिक शक्ति तथा शुद्धीकरण का महत्त्वपूर्ण दिन बनाती है।

prayagraj maha kumbh mela

वसंत पंचमी : 3 फरवरी 2025 (तीसरा शाही स्नान)

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत पंचमी ऋतुओं में परिवर्तन तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी भगवती सरस्वती के आविर्भाव के उत्सव का प्रतीक है। इस पवित्र उत्सव को मनाने के लिए कल्पवासी पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नानए दान तथा पूजन का विशेष महत्त्व है।

माघी पूर्णिमा : 12 फरवरी 2025

माघी पूर्णिमा को माघ मास का अंतिम दिन माना जाता है। इस दिन पवित्र जल में स्नान तथा वस्त्र और गोदान दैहिक तथा दैविक सभी कष्टों का निवारण करता है। माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवतागण पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आते हैं।

prayagraj maha kumbh mela Makar Sankranti

महाशिवरात्रि : 26 फरवरी 2025

पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव का पार्वती जी से विवाह संपन्न हुआ था। यह कुम्भ का अन्तिम स्नान पर्व है। इस दिन पवित्र जल में स्नान करने के पश्चात् बिल्वपत्र, धतूरा, आक के फूल, चंदन, अक्षत, ईख की गंडेरियों सुगंधित द्रव्य, मधु, नवनीत, दूध तथा गंगाजल द्वारा शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Kumbh Mela Prayagraj

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscm Yogi Adityanathlatest news in hindiMaha Kumbh 2025maha kumbh mela 2025Ministry of Tourism IndiaNaga Sadhus in Maha Kumbh Mela 2025national newsPrayagraj Maha Kumbh 2025Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025prayagraj maha kumbh mela 2025 yogi adityanathPrayagraj Maha Kumbh Mela newsPrayagraj Mela AuthorityShahi Snaan in Maha KumbhThe Maha Kumbh Melaudaipur news updateyogi adityanath Maha Kumbh Mela 2025

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .