सुसाइड में नोट में बीमारी से परेशान होना बताया, पत्नी-बेटे को म्यूचल फंड व निवेश की जानकारी दी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE) कॉलेज के प्रोफेसर नवीन चौधरी (55) ने गुरूवार को अपने ही चैंबर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। नवीन चौधरी पिछले लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान थे। पुलिस को उनके चैंबर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें भी उन्होंने बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है और पत्नी व बेटे को उनके आर्थिक निवेश की जानकारी दी है। Udaipur CTAE College professor commits suicide in college campus
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि सीटीएई कॉलेज स्थित चैंबर में प्रोफेसर नवीन चौधरी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर मोरचरी रखवाया है और परिजनों को सूचना दी है। मौके से मिला सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है। वे बीमारी के चलते परेशान चल रहे थे।
कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स में शोक की लहर
पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर नवीन चौधरी मूलतः जोधपुर रहने वाले थे और उदयपुर में पत्नी के साथ प्रतापनगर थाना क्षेत्र के स्क्वॉयर हाइट में रहते थे। वे हर दिन की तरह आज भी सुबह कॉलेज टाइम पर पहुंचे, कॉलेज आते ही उन्होंने चैंबर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
कुछ देर बाद उनके ही एक सहकर्मी ने उन्हें आवाज दी, लेकिन चैंबर से कोई आवाज नहीं आयी और चैंबरअंदर से बंद था, शंका होने पर सहकर्मी ने खिड़की से झांक कर देखा तो प्रोफेसर के फांसी लगाकर सुसाइड करने का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, वहां स्टूडेंट्स और स्टाफ की काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी थी। हर कोई इस बात से शॉक्ड था कि इतने खुशमिजाज और सभी के साथ अच्छा व्यहार करने वाले प्रोफेसर ऐसा कैसे कर सकते हैं। प्रोफेसर की मौत की खबर से कॉलेज के सभी स्टाफ और छात्रों में शोक की लहर छा गयी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


