Site iconSite icon AR Live News

एसीबी ट्रेप: पशु चिकित्साधिकारी और दलाल 12600 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

rajsamand acb arrest veterinary hospital medical officer for taking bribe of rs 12600rajsamand acb arrest veterinary hospital medical officer for taking bribe of rs 12600

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद की टीम ने मंगलवार को जिले के रिछेड़ और कुंभलगढ़ पशु चिकित्साधिकारी दिव्यम जाजोरिया और दलाल तरूण गमेती को 12600 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ये दोनों यह राशि परिवादी से उसके पशुओं/मवेशियों के कानों में टैग लगवाने और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने की एवज में प्रति पशु 600 रूपए के अनुसार वसूल रहे थे। (rajsamand acb arrest veterinary hospital medical officer for taking bribe)

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि राजसमंद जिले के रिछेड़ पशु चिकित्साधिकारी दिव्यम जाजोरिया के पास राजकीय प्रथम श्रेणी पशुचिकित्सालय कुम्भलगढ के पशु चिकित्साधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय पर शिकायत की थी कि परिवादी की स्वयं की एवं गांव के अन्य पशुपालकों के पशुओं/मवेशियों के कानों पर टैग लगवाने व पशुओं/मवेशियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में पशु चिकित्साधिकारी दिव्यम जाजोरिया 600 रूपये प्रति पशु मवेशी के हिसाब से 12600 रूपये रिश्वत राशि मांग रहे हैं और रिश्वत नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी टीम ने एडिएसपी हिम्मत चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने पर पुष्टि होने पर आज मंगलवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी पशुचिकित्साधिकारी दिव्यम जाजोरिया और दलाल तरूण गमेती को 12600 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : केन्द्रीय सहकारी बैंक का मुख्य प्रबंधक लाखों रूपए की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा गया

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version