AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उत्कर्ष कोचिंग सेंटर पर आयकर छापा

Lucky Jain by Lucky Jain
January 2, 2025
Reading Time: 1 min read
income tax raid on utkarsh classes coaching center


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के अन्य बड़े कोचिंग संस्थानों में हड़कंप

एआर लाइव न्यूज। आयकर विभाग ने नए साल के दूसरे दिन ही प्रदेश के बड़े कोचिंग संस्थान उत्कर्ष क्लासेज पर छापा मारा है। आज गुरूवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ उत्कर्ष क्लासेज के जोधुपर, जयपुर, प्रयागराज, इंदौर और दिल्ली स्थित कोरपोरेट ऑफिस सहित प्रदेश के बड़े शहरों में चल रहे कुल 18 सेंटर्स व संबंधित ठिकानों पर एक साथ छापेरमारी की। उत्कर्ष क्लासेज के निदेशकों के घर पर भी आयकर टीमें जांच में जुटी हैं। आयकर अधिकारी सभी स्थानों से अघोषित आय से संबंधित दस्तावेज और डिजीटल डेटा जब्त कर रहे हैं। income tax raid on utkarsh classes coaching center

उत्कर्ष कोचिंग सेंटर पर आयकर कार्रवाई की सूचना से कोचिंग इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। कई बड़े और विदेशी निवेश वाले कोचिंग संस्थान भी अपने रिकॉर्ड संधारण में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त व प्रधान निदेशक (अन्वेषण) अवधेष कुमार के निर्देशन में चल रही है।

स्टाफ को सेंटर से बाहर जाने की नहीं मिली अनुमति

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने आज सुबह 6 बजे उत्कर्ष क्लासेज के जोधपुर स्थित ठिकानों सहित जयपुर, कोटा, अजमेर और उत्तरप्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश के इंदौर और दिल्ली के चल रहे सेंटर और उत्कर्ष क्लासेज के कोरपोरेट ऑफिस पर एक साथ रेड की है। सभी सेंटर्स पर आयकर अधिकारी उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। आयकर विभाग की टीमें संस्थानों में पहुंची तब क्लासेज चल रही थी। आयकर टीमों ने वहां से छात्रों और टीचर्स को बाहर भेज दिया और स्टाफ के मोबाइल जब्त कर सेंटर में रहने के निर्देश दिए हैं। आयकर टीमों ने अपना काम शुरु कर दिया उसके बाद बाद कोचिंग सेंटर आये छात्रों के लिए क्लास कंटीन्यू रखने की अनुमति मिल गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsincome taxincome tax raidincome tax raid on utkarsh classesincome tax raid on utkarsh classes coaching centerincome tax rain on coaching center in rajasthanincome tax rajasthanjodhpur newslatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateutkarsh classesutkarsh classes coaching center

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .