AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर: ऑक्सीजन प्लांट से कार्बन डाई ऑक्साइड गैस लीकेज, क्षेत्र में फैली दहशत

Lucky Jain by Lucky Jain
December 31, 2024
Reading Time: 1 min read
gas leakage from gas plant in vishwakarma jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में रोड नंबर 18 स्थित अजमेरा गैस प्लांट से मंगवार को अचानक गैस लीकेज हो गया। गैस क्षेत्र में करीब 300 मीटर दायरे में फैली और दृश्यता काफी कम हो गयी। गैस लीकेज की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप और दहशत फैल गयी। सूचना पर रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। वाहनों को काफी धीमी गति से निकाला गया और फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों से पानी की बाछौर कर स्थित को नियंत्रित किया गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विश्वकर्मा थाना पुलिस के अनुसार अजमेरा गैस प्लांट ऑक्सीजन प्लांट है। प्लांट में दो बड़े टैंकर कार्बन डाई ऑक्साइड (सीओटू) गैस के लिए बने हुए हैं। मंगलवार शाम एक टैंकर का वॉल्व टूटने से प्लांट से कार्बन डाई ऑक्साइड गैस लीकेज शुरू हो गया। गैस क्षेत्र में आस-पास फैल गयी थी। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंची। मेन वॉल्व बंद करवाकर लीकेज को बंद करवाया गया और प्रभावित क्षेत्र में पानी की बौछार की गयी। पानी की बौछार से गैस ठंडी होने से नीचे बैठ गयी और स्थिति पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार प्लांट में दो बड़े टैंकर सीओटू गैस के स्टोरज के लिए बने हुए हैं। रविवार को गैस टैंकर के जरिए सीओटू गैस स्टोरज के लिए आई थी। स्टोरज टैंकर में गैस डालकर वॉल्व बंद कर दिया गया। वॉल्व सही तरीके से नहीं लगने के कारण प्रेशर के चलते आज वॉल्व टूट गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgas leakage from gas plant in vishwakarma jaipurgas leakage in jaipurgas leakage in vishwakarma jaipurgas leakage incident jaipurjaipur newsjaipur news updatelatest news in hindiRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .