AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भजनलाल सरकार ने नए 9 जिलों और 3 संभाग पर चलाई कैंची: गहलोत के बनाए 17 नए जिलों में से 9 जिले निरस्त

Lucky Jain by Lucky Jain
December 28, 2024
Reading Time: 1 min read
bhajan lal government cancelled new 9 district in cabinet meeting -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय : राजस्थान में अब 41 जिले और 7 संभाग

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के बनाए गए 17 जिलों में से आधे से ज्यादा जिलों पर कैंची चला दी है। शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार द्वारा बनाए गए 17 नए जिलों में से 9 जिलों और तीन संभाग को निरस्त कर दिया है। अब राजस्थान में 41 जिले और 7 संभाग रहेंगे। bhajan lal government cabinet meeting

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकार में चुनाव से ठीक पहले जिलों का गठन किया गया था, जिनके मापदंड भी पूरे नहीं थे, ऐसे में मंत्रिमंडल की बैठक में आज नए जिलों में से सिर्फ आठ जिलों को ही यथावत रखने का फैसला किया है, शेष जिलों दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, सांचौर जिले को निरस्त कर दिया है। इसी तरह तीन संभाग सीकर, पाली और बांसवाड़ा को भी निरस्त किया है अब प्रदेश में 41 जिले और पहले की तरफ 7 संभाग ही रहेंगे। आचार संहिता से ठीक पहले घोषित 3 नए जिलों मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को भी निरस्त करने का निर्णय राज्य मंत्रिमण्डल ने लिया है।bhajan lal government cancelled new 9 district in cabinet meeting

bhajan lal government cancelled new 9 district in cabinet meeting

17 नए जिलों व 3 संभागों की जरूरत नहीं

मंत्री ने कहा मापदंडों की अनदेखी कर पूर्ववर्ती सरकार ने नए जिले बनाए थे, जनसंख्या की अनदेखी की थी। नए जिलों में पद सृजित नहीं किए। नए भवन की उपलब्धता नहीं थी और बजट नहीं था। पंवार कमेटी ने भी बताया 17 नए जिलों व 3 संभागों की जरूरत नहीं है। नये जिले-संभाग व्यवहारिक नहीं है। कैबिनेट बैठक में लिए निर्णय के मुताबिक सलूंबर, बालोतरा, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और डीग जिले यथावत रहेंगे। ऐसे में अब राजस्थान में 41 जिले और पहले की तरह 7 संभाग रहेंगे। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि अब जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों का भी पुनर्गठन किया जाएगा। bhajan lal government cancelled new 9 district in cabinet meeting

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 41 districts 7 division in rajasthan9 district cancelled in cabinet meetingar live newsbhajan lal governmentbhajan lal government cabinet meetingbhajan lal government cancelled new 9 district in cabinet meetinglatest news in hindiRajasthanrajasthan 41 districts 7 divisionrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .