Home

डॉ. मनमोहन सिंह का 28 दिसंबर को होगा अंतिम संस्कार : बेटियां आज शाम तक यूएस से भारत पहुंचेंगी

एआर लाइव न्यूज। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरूवार रात को निधन हो गया था, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। उनकी बेटियां आज शुक्रवार शाम तक यूएस से इंडिया पहुंचेंगी। शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. मनमोहन सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गयी। सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य सीनियर लीडर डॉ मनमोहन सिंह के घर मौजूद रहे। former prime minister Dr Manmohan Singh passes away

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के बताया कि डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा 28 दिसंबर को 9.30 बजे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से शुरू होगी। उनकी पार्थिव देह आवास से एआईसीसी मुख्यालय लायी जाएगी। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। एआईसीसी कार्यालय से अंतिम यात्रा शुरू होकर अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचेगी। Dr Manmohan Singh passes away

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Lucky Jain

Recent Posts

आलोक स्कूल में छात्रा से अभद्रता का आरोप: परिजनों ने टीचर के खिलाफ “बेड टच” की थाने में दी रिपोर्ट

दो महीने पहले भी आलोक स्कूल में ही एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला आया…

18 hours ago

घूसखोर पटवारी को 1 साल के कारावास की सजा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशिष्ठ न्यायालय ने घूसखोरी के मामले में…

19 hours ago

मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने बच्चों को किया रेस्क्यू

बंधक बनाकर वीडियो जारी किया तो मचा हड़कंप मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। मुंबई के पवई इलाके…

2 days ago

उदयपुर के बैंकों में 101 करोड़ रूपयों को वारिस का इंतजार : 1 नवंबर को लगेगा शिविर

संबंधित व्यक्ति अब कर सकेगा क्लेम : 1 नवंबर को उदयपुर में लगेगा विशेष शिविर…

2 days ago

घूमर महोत्सव 2025 : सातों संभागों में होगा महोत्सव, कामकाजी महिलाएं और गृहिणियां भी करा सकती है रजिस्ट्रेशन

12 वर्ष से अधिक कोई भी किशोरी, युवती और महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं…

2 days ago

जीएमसीएच में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 संपन्न

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 आयोजित की…

2 days ago