AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर 272 प्लॉट घोटाला: एक भूखंड के फर्जी दस्तावेजों पर लिखापढ़ी करने वाला गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
December 26, 2024
Reading Time: 1 min read
Udaipur nagar nigam 272 plot scam SOG Arrest man who wrote on fake documents


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी उदयपुर की टीम ने नगर निगम के 272 प्लॉट घोटाले के मामले में एक और गिरफ्तारी की है। इस आरोपी ने हिरणमगरी स्थित एक प्लॉट के नामांतरण के लिए लिखापढ़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। Udaipur nagar nigam 272 plot scam

एसओजी एडि.एसपी स्वाति शर्मा ने बताया कि पुरोहितों की मादड़ी निवासी दीपक सिंह चौहान पुत्र हरि सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। हिरणमगरी थाने में उदयपुर नगर निगम की ओर से 2022 में एफआईआर दर्ज करवायी गयी थी, जिसमें बताया था कि सेक्टर 3 स्थित प्लॉट संख्या 708 नगर निगम स्वामित्व का है। लेकिन कुछ लोगों ने कूटरचना उक्त प्लॉट की फर्जी लीज डीड व नामान्तरण पत्र जारी करवा लिए। मामले की जांच एसओजी ने शुरू की।

फर्जी दस्तावेज लगाकर नगर निगम से लीज डीड तैयार करवायी

एसओजी ने जांच में पाया कि उक्त भूखंड के आवंटन पत्र, कार्यालय टिप्पणी अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार कर बागपुरा निवासी भरत कुमार भट्ट पुत्र भंवरलाल के नाम पर नगर निगम से लीजडीड जारी करवायी गयी। ये सभी फर्जी दस्तावेजों पर लिखावट दीपक सिंह ने की थी। फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एसओजी ने दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य प्लॉट के संबंध में भी पूछताछ जारी है। नगर निगम के चर्चित प्लॉट घोटाला प्रकरण में अब तक एसओजी राकेश सोलंकी, दीपक, किशनलाल, राजेन्द्र धाकड़ और राजदीप वाल्मिकी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में एडिएसपी स्वाति शर्मा के नेतृत्व में एसआई महेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, जसवन्त सिंह, पवन कुमार, मुकेश कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiSOG Arrest man who wrote on fake documents in 272 plot scam udaipurudaipurudaipur 272 plot scamudaipur nagar nigamudaipur nagar nigam 272 plot scamUdaipur newsudaipur news updateudaipur plot scam

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .