उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोगुंदा से 8 किलोमीटर दूर बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र में मंगलवार को फिर एक बार पैंथर अटैक की घटना हुई है। बड़गांव पंचायत समिति के भूताला ग्राम पंचायत के पाचावतों की भागल में पैंथर ने खेत में काम कर रही 20 वर्षीय युवती पर हमला किया। पैंथर ने युवती की गर्दन जबड़े में दबोच ली थी, हालां कि युवती ने पैंथर से बचने के लिए संघर्ष किया और शोर मचाया। ग्रामीणों के इकट्ठे होने पर पैंथर वहां से भाग गया, ग्रामीणों ने गंभीर घायल युवती को हॉस्पिटल पहुंचाया है। पैंथर अटैक की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं, भूताला पूर्व सरपंच नारायण सिंह चंदाणा सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। udaipur panther attack again
बेटी की चीख सुनकर मां बचाने दौड़ी, ग्रामीणों को बुलाया
पूर्व सरपंच नारायण सिंह ने बताया कि भूताला पंचायत के पाचावतों की भागल गांव में आज मंगलवार सुबह घीसी बाई, बेटी अनीता के साथ खेत पर घास काट रही थी। तभी अचानक पैंथर आ गया और उसने अनीता पर हमला किया, पैंथर ने अनीता की गर्दन दबोच ली थी। बेटी की चीख सुनकर मां घीसी बाई उसे बचाने दौड़ी और आस-पास काम कर रहे ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों को आता देख पैंथर अनीता को छोड़ पास के एक बाड़े में घुस गया और फिर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने गंभीर घायल युवती को हॉस्पिटल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है, इससे ग्रामीण काफी दहशत में हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


