राजस्थान में कहीं शीत लहर तो कहीं शीत लहर का असर
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कई भागों में तेज ठंड का असर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के एक दो स्थानों पर अति शीत लहर दर्ज की गयी तथा कहीं कहीं पर शीत लहर दर्ज की गयी। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माईनस 0.1 डिग्री सेल्सियस सीकर क्षेत्र के फतेहपुर में दर्ज किया गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 08.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(Rajasthan temperature drop)
मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है। कुछ जगह सुबह के समय हल्की बर्फ की परत भी नजर आने लगी है। अधिकतम तापमान भी अधिकांश जगह 24 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है। इससे दिन के समय भी सर्दी का असर बना हुआ है।(Rajasthan temperature drop)
बीती रात प्रदेश में 5 डिग्री से कम तापमान वाले स्थान
स्थान : न्यूनतम तापमान
- फतेहपुर : 0.1 डिग्री सेल्सियस
- माउंट आबू : 1.4
- पिलानी : 04.0
- चित्तौड़ : 04.7
- अंता बारा : 04.7
- करौली : 03.6
- चुरू : 03.1
- संगरिया : 04.3
- सीकर : 05.0
- सिरोही : 05.0
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


