AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शिल्पग्राम उत्सव 2024: 21 दिसंबर को राज्यपाल करेंगे उ‌द्घाटन, 10 दिवसीय लोक कलाओं और कलाकारों का मेला

Lucky Jain by Lucky Jain
December 11, 2024
Reading Time: 2 mins read
udaipur shilpgram utsav 2024 10 days shilpgram mela governor will inaugurates on 21st december


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • शिल्पग्राम मेले में 24 राज्यों के 800 शिल्पकारों की लगभग 400 क्राफ्ट स्टाल्स होंगी
  • 20 राज्यों से करीब 800 लोक कलाकार उत्कृष्ट लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे
  • पहले दिन दोपहर 3 बजे से प्रवेश निशुल्क

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के बहुप्रतीक्षित शिल्पग्राम उत्सव की 21 दिसंबर को लोक कलाओं के संयोजनात्मक प्रस्तुति से शुरूआत होगी। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े नगाड़ा बजाकर इस दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव का उ‌द्घाटन करेंगे। इस वर्ष समारोह की थीम “लोक के रंग, लोक के संग” रखी गई है। udaipur shilpgram utsav 2024 : 10 days shilpgram mela governor will inaugurates on 21st december

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि उदयपुर का शिल्पग्राम उत्सव संभवत देश का अकेला ऐसा उत्सव है, जहां लोक कलाओं को देखने के लिए ही देश-दुनिया से दर्शक आते हैं, इसलिए इस उत्सव में देश भर की उत्कृष्ट लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। शिल्पग्राम उत्सव में देश के 20 राज्यों से करीब 800 लोक कलाकार भाग लेंगे। उत्सव में 65 कला दलों द्वारा देश की विभिन्न हिस्सों की सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी।

50 वाद्य यंत्रों की एक सिम्फ़नी के प्रदर्शन से होगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत

पहले दिन “रिदम ऑफ इंडिया” में लगभग 50 वाद्य यंत्रों की एक सिम्फ़नी प्रस्तुत की जाएगी, उसके पश्चात 14 राज्यों के लगभग 200 कलाकारों द्वारा एक कोरियोग्राफ्ड नृत्य प्रस्तुत किया होगा, जिसे “कलर ऑफ़ इंडिया” का नाम दिया गया है। उत्सव में थड़ों पर बहरूपिया, कच्छी घोड़ी, कच्छी लोक गायन, राठवा, सुंदरी वादन, अल्गोजा वादन, गवरी, मशक वादन, मांगणियार, चकरी, ते ताल, कालबेलिया आदि का प्रदर्शन दिनभर किया जाएगा। मेले में बहुरूपी कला का प्रदर्शन भी होगा जिसके लिए बहुरूपिए कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार

राजस्थान के प्रसिद्ध कला मर्मज्ञ डॉ. कोमल कोठारी जी की स्मृति में इस वर्ष लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के रहने वाले कठपुतली और चित्र कथी के कलाकार गणपत सखाराम मसगे और राजस्थान के जयपुर के भवई कलाकार डॉ. रूपसिंह शेखावत को दिया जाएगा। दोनों को एक रजत पट्टिका के साथ ही 2.51 लाख रुपए पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी।

मेले में 400 क्राफ्ट स्टाल्स, कारीगरी का लाइव प्रदर्शन

शिल्पग्राम उत्सव में 400 के लगभग क्राफ्ट स्टाल्स होंगी जिनमें 24 राज्यों के 800 शिल्पकार और कारीगर अपना उत्पाद विक्रय हेतु लाएंगे। इसमें देशभर से लगभग सभी प्रकार की क्राफ्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बार जोधपुर से ऊन बोर्ड, कोलकाता का जुट बोर्ड और ट्राइफेड की ओर से भी स्टाल्स लगाई जाएंगी। इस बार प्रयास किया गया है कि अधिक से अधिक राज्यों के कारीगरों को शामिल किया जाए।

मेले में कारीगरी के प्रदर्शन के लिए ऐसे शिल्पकारीगरों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। सालावास की दरिया, पट्टू शाल, कोटा डोरियां कश्मीरी बुनाई, मोलेला की मिट्टी शिल्प, लाख की चूड़ियां बनाने की प्रक्रिया को मौके पर प्रदर्शन की व्यवस्था की जा रही है। दर्शकों को विभिन्न राज्यों के व्यंजन उपलब्ध करवाने के लिए चार फूड जोन बनाए गए हैं जहां लगभग 12 राज्यों के फूड आइटम उपलब्ध होंगे। udaipur shilpgram utsav 2024 : 10 days shilpgram mela governor will inaugurates on 21st december

मेले में ये भी होंगे आकर्षण का केन्द्र

  • 22 से 29 दिसंबर तक “हिवड़ा री हूक” कार्यक्रम बंजारा मंच पर दोपहर 12 से 4 बजे तक होगा, जिसमें दर्शकों द्वारा प्रस्तुति व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
  • 12 राशियों के चिन्ह विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इन राशि चिन्हों को देश के युवा मूर्तिकारों द्वारा पत्थर में विशेष रूप से शिल्पग्राम उत्सव के लिए तराशा गया है।
  • विभिन्न राज्यों के जनजातीय मुखौटे भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • गवरी के चरित्रों को साकार करते हुए पुतले भी दर्शकों को लुभाएंगे इनका निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है।
  • संगम हॉल में चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। शिल्पग्राम के मुख्य द्वार को गुजरात की पारंपरिक पिथोरा चित्रकारी से सजाया गया है।
  • शिल्पग्राम उत्सव में होने वाले कार्यक्रमों में हास्य का तड़का लगाने के लिए कुछ प्रस्तुतियां हास्य की भी जोड़ी गई हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 10 days shilpgram mela governor will inaugurates on 21st decemberar live newsfurqan khanlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsshilpgram mela 2024shilpgram utsav 2024udaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur shilpgram utsav 2024udaipur shilpgram utsav 2024 10 days shilpgram mela governor will inaugurates on 21st decemberwest zone cultural centrewest zone cultural centre director furqan khan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .