आरोपी ने धमकी का ईमेल देश के कई नामचीन होटल को भी किया टैग: उदयपुर बॉम डिस्पोजल स्क्वॉयड और पुलिस जांच में जुटी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रमुख सूरजपोल चौराहे पर स्थित द आर्टिस्ट हाउस पार्टी क्लब को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वाले ने आर्टिस्ट हाउस को भेजी ईमेल देश के कई नामचीन होटलों को टैग कर उन्हें भी धमकी दी। ईमेल में द आर्टिस्ट हाउस में 5 बम प्लांट करने और सुबह 9.30 बजे बम ब्लास्ट होने की बात लिखी है। ईमेल मिलते ही आर्टिस्ट हाउस में हड़कंप मच गया है। आर्टिस्ट हाउस प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी और सभी स्टाफ को बाहर निकाला। udaipur the artist house receives bomb blast threat on email
सूचना मिलते ही एडि.एसपी उमेश ओझा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, थाना जाब्ता और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड (बीडीएस) मौके पर पहुंची। एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि आर्टिस्ट हाउस का कोना-कोना चेक किया गया है। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। आईपी एड्रेस के जरिए ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
देश के कई होटलों को टैग किया 5 बम किए हैं प्लांट
एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि उदयपुर के आर्टिस्ट हाउस को रात करीब पौने तीन बजे ईमेल के जरिए एक मेल प्राप्त हुआ था, सुबह आर्टिस्ट हाउस प्रबंधक ने ईमेल देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बीडीएस टीम सहित मौके पर पहुंची। धमकीभरा ईमेल भेजने वाले ने टैग करते हुए देश के अन्य कई होटलों को भी धमकी दी है। आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। udaipur the artist house receives bomb blast threat on email
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


