राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के धोला की ओड़ गांव के पास बीती रात अनियंत्रित हुआ ट्रक पलटकर 30 फीट नीचे खाई में गिरा, ट्रक में गेहूं के कट्टे भरे थे, इन कट्टों के नीचे दबने से ट्रक में मौजूद तीन मजदूरों की मौत हो गयी, वहीं ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हैं। इधर स्थानीय लोगों ने हादसे के लेकर सड़क की तकनीकी खामी को जिम्मेदार बताते हुए इसमें सुधार का मुद्दा उठाया है। accident in rajasthan
चारभुजा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में सलूंबर जिला निवासी लालु मीणा, हीरालाल और प्रकाश मीणा की मौत हुई है। ट्रक में राशन (एफसीआई) के गेहूं के कट्टे लदे हुए थे, ट्रक में चालक, खलासी, तीन मजदूर सहित छह लोग मौजूद थे। ट्रक क्षेत्र के धोला की ओड के पास ढलान पर उतर रहा था, इसी दौरान चालक का ट्रक पर कंट्रोल नहीं रहा और अनियंत्रित ट्रक रोड किनारे करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरा। ट्रक पलटने से गेहूं के कट्टे भी बिखर गए और तीन मजदूरों की गेहूं के कट्टों के नीचे दबने से मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और मृतकों के शव मोरचरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।
विकट ढलान और मोड़ के कारण हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों ने कहा निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर विकट मोड़ और बहुत ज्यादा ढलान होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लेकिन इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां 10-12 हादसे हो चुके हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


