सरकारी अनुदान के रूप में मिली 377 करोड़ की सहायता
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बेमौसम बारिश कई बार किसानों के लिए घातक साबित हो जाती है। जब जरूरत नहीं हो उस समय बारिश भी हो जाए और आसमान से ओले की आफत भी खेतों में आ गिरे तो किसानों की मुश्किले और ज्यादा बढ़ जाती है। ओलावृष्टि से किसानों को मानसिक परेशानी के साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। पिछले पांच साल में ही राजस्थान में ओलावृष्टि से 3 लाख से अधिक किसान प्रभावित हुए है। इनको मरहम के रूप में 377 करोड़ की सरकारी सहायता मिली है।(hailstorm in Rajasthan)
आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान में विगत 5 वर्षों में ओलावृष्टि से कुल तीन लाख इकतालीस हजार एक सौ तैतीस काश्तकार प्रभावित हुए। प्रभावित काश्तकारों को तीन सौ सतहत्तर करोड़ बावन लाख रूपये कृषि आदान.अनुदान सहायता राशि के रूप में दिए गए। रबी फसल वर्ष 2023-24 में ओलावृष्टि से 7डी खराबे की रिपोर्ट के अनुसार कुल 33433 काश्तकारों की फसलों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा हुआ है।(hailstorm in Rajasthan)
33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा होने पर भुगतान किया जाता है
आपदा प्रबन्धनए सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं से काश्तकारों द्वारा बोई गई फसलों में गिरदावरी रिपोर्ट में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा होने पर भारत सरकार द्वारा जारी एसडीआरएफ नोर्म्स के प्रावधान अनुसार प्रभावित कृषकों को कृषि आदान-अनुदान का भुगतान किया जाता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


