उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार के आदेशानुसार पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने की अवधि 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने की अवधि 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त सहायक कर्मचारी को छोड़कर सेवारत अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जीवित प्रमाण पत्र जारी करने की अवधि 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। rajasthan life certificate submission date extend for pensioners
पेंशन कार्यालय उदयपुर में निःशुल्क ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र बनाये जा रहे
ऑनलाइन पेंशन पोर्टल, ई.मित्र, बायोमेट्रिक विधि से राजस्थान के विभिन्न कोषालयों व उपकोषालयों एवं पेंशन कार्यालय में राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षरित करवाकर जीवित प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। पेंशन कार्यालय उदयपुर द्वारा इस वर्ष अब तक 951 डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र बनाये जा चुके है। पेंशन कार्यालय उदयपुर में निःशुल्क ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र बनाये जा रहे हैं। rajasthan life certificate submission date extend for pensioners
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


