उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डॉ. वीजी कुरियन की जयंती पर घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी ने उदयपुर जिले के देबारी के बिछड़ी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया (National Milk Day)। 2022 में 30 लीटर दूध की मामूली दैनिक खरीद के साथ शुरू हुआ यह उद्यम अब 4 हजार गुना के दैनिक संग्रह तक बढ़ गया है। भविष्य में इसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य 5 हजार लीटर लीटर प्रतिदिन है। यह एफपीओ गौयम विश्वास और गुणवत्ता ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रहा है और ए-2 बिलोना घी, पनीर, छाछ, मावा और दही जैसे उत्पाद बनाता है। इससे किसानों की आय में और वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. शरद, सरस डेयरी उदयपुर के चेयरमैन डालचंद डांगी और क्रय प्रबंधक गजेंद्र सिंह ताज समूह एवं एसबीयू हेड जिंक स्मेल्टर देबारी विवेक यादव थे। इस अवसर पर जिंक स्मेल्टर देबारी के सुरक्षा प्रमुख अनूप केआर एवं सुरेंद्र वर्डिया बीएआईएफ आजीविका राज्य प्रमुख, सीएसआर टीम भी उपस्थित थी।
एफपीओ को बेचे जाने वाले दूध पर प्रति लीटर 6.7 रुपये अतिरिक्त आय हो रही हैं
एफपीओ के निदेशक मंडल के सदस्य चुन्नीलाल पटेल ने बताया कि एफपीओ से जुड़े डेयरी किसान एफपीओ को बेचे जाने वाले दूध पर प्रति लीटर 6.7 रुपये अतिरिक्त आय हो रही हैं, जो समाधान पहल और एफपीओ की सफलता का प्रमाण है।
सरस डेयरी के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने किसानों को प्रेरित किया कि एफपीओ के सहयोग से प्राप्त ये किसान लाभांश अतिरिक्त आय ही बिछड़ी किसानों के लिए आय का स्थायी स्रोत सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम के उपरान्त देबारी की महिला डेयरी किसानों को दूध के डिब्बे वितरित किए गए जिन्होंने एफपीसी की सफलता में योगदान दिया है। कार्यक्रम में कुल 90 किसान शामिल हुए।


