AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान उपचुनाव-2024 परिणाम: भाजपा-5, बीएपी-1 सीट जीती, कांग्रेस जीती वहां री-काउंटिंग

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 23, 2024
Reading Time: 2 mins read
rajasthan bye election 2024 result bjp won 5 seats in seven BAP won 1 and recounting on congress winning seat dausa


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सलूंबर में आखिरी राउंड में पलटी बाजीः भाजपा की शांता देवी 1285 वोटों से जीतीं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव में राजस्थान की सात सीटों में से 05 पर भाजपा और 01 पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 01 सीट दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, हालां कि जीत का अंतर 2300 वोट है, ऐसे में यहां भाजपा प्रत्याशी की मांग पर री-काउंटिंग हो रही है। इधर सलूंबर में 22 राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शांतादेवी मीणा ने अंतिम राउंड में बाजी पलटकर 1285 वोटों से भारत आदिवासी प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को हरा दिया। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही। चौरासी में भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने भाजपा के करीलाल को 24370 वोट से हराया। (rajasthan bye election 2024 result)

इस उप चुनाव में सलूंबर सीट पर अंतिम दौर की गणना में बड़ा ही रौचक मुकाबला देखने को मिला। 15 राउंड तक बीएपी के जितेश कुमार मीणा 11899 वोट से आगे चल रहे थे। उसके बाद बीएपी की बढत का आंकड़ा कम होता रहा। हालांकि 21 राउंड तक कटारा बढ़त बनाए रहे और अंतिम 22वें राउंड में भाजपा की शांतादेवी मीणा ने बाजी पलट कर राजस्थान विधानसभा में अपनी जगह पक्की कर ली।

चौरासी में बीएपी का दबदबा कायम रहा

उप चुनाव में भी चौरासी सीट पर बीएपी ने अपना दबदबा कायम रखा। बीएपी से सांसद बनने पर राजकुमार रोत ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उप चुनाव में भी बीएपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर पार्टी का दबदबा कायम रखा। चौरासी सीट पर चौरासी में बीएपी के अनिल कुमार कटारा ने भाजपा के करीलाल को 24370 वोट से हराया। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही। अनिल कुमार कटारा 89161 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी करीलाल को 64791 वोट मिले हैं।

झुंझुनू, देवली उनियारा, खींवसर, रामगढ़, दौसा सीट के ये रहे परिणाम

  • झुंझुनू सीट पर भाजपा के राजेन्द्र भांबू 42848 वोट से जीते हैं। राजेन्द्र भांबू को 90425 और कांग्रेस के अमित ओला को 47577 वोट मिले हैं।
  • देवली उनियारा सीट पर भाजपा के राजेन्द्र गुर्जर 41121 वोट से जीते हैं। राजेन्द्र गुर्जर को 100599 और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 59478 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही, जिसके प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा 31385 वोट ही हासिल कर पाए।
  • खींवसर सीट पर भाजपा के रेवंतराम 13901 वोट से जीते हैं। रेवंतराम को 108628 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को 94727 वोट मिले। इस सीट पर कांग्रेस की स्थिति काफी खराब दिखी, यहां कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रतन चौधरी मात्र 5454 वोट ही जुटा सके।
  • रामगढ़ सीट पर भाजपा के सुखवंत सिंह 13614 वोट से जीते हैं। सुखवंत सिंह को 108673 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आर्यान जुबैर को 95059 वोट मिले।
  • दौसा सीट पर कांग्रेस के दीनदयाल ने 2300 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। हालां कि इस सीट के 10 बूथों पर दोबारा मतगणता की जा रही है। कांग्रेस के दीनदयाल को 75334 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन को 73034 वोट मिल हैं।

सलूंबर में सहानुभूति वोट भी भाजपा के काम आए

सलूंबर सीट पर जीतीं भाजपा की शांतादेवी दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी हैं, दिसंबर-2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सलूंबर सीट से अमृतलाल मीणा जीतकर विधायक बने थे, लेकिन इसी वर्ष 8 अगस्त को उनका निधन हो गया था। उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को प्रत्याशी बनाया। इससे क्षेत्र के भाजपा वोट बैंक के साथ ही सहानुभूति फैक्टर ने भी काम किया।

rajasthan bye election 2024 result : bjp won 5 seats in seven BAP won 1 and recounting on congress winning seat dausa

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan bye election 2024 resultrajasthan bye election 2024 result bjp won 5 seats in sevenrajasthan bye election 2024 result bjp won 5 seats in seven BAP won 1 and recounting on congress winning seat dausarajasthan newsrajasthan seven seat bye election 2024salumber bye election result 2024udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .