सर्दियों की शुरूआत के साथ ही राजस्थान समाज सेवा संस्थान का अभियान भी शुरू
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण करने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा अभियान की बुधवार से शुरूआत हुई। संस्थान की टीम ने अभियान की शुरूआत करते हुए दो सरकारी स्कूलों में 56 बच्चों को स्वेटर वितरित किए, बच्चों ने हाथों-हाथ स्वेटर पहने और खुशी जाहिर की।(rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater vitran 2024)
संस्थान की सेवा टीम के सदस्य युगल किशोर जोशी ने बताया कि बुधवार को बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेरनियों का गुड़ा-द्वितीय (भील बस्ती) और राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेरनियों का गुड़ा-प्रथम में कुल 56 स्वेटर वितरित किए।(rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater vitran 2024)
दोनों ही स्कूलों में अध्यापकों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि सर्दी का सीजन शुरू होते ही बच्चों को स्वेटर मिलने से पूरे सीजन में बच्चों को स्कूल आने में सर्दी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।
इस सेवा अभियान में आप भी कर सकते सहयोग
उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों की खुशी के लिए चल रहे संस्थान के इस सेवा अभियान में कोई भी समाजसेवी आर्थिक सहयोगी बन सकता हैं। आपके छोटे से सहयोग से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्वेटर की सुविधा मिल सकेगी।

संस्थान ने गत वर्ष 500 स्वेटर वितरित किए थे
संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान ने गत वर्ष 500 स्वेटर वितरित किए थे। इस बार भी सरकारी स्कूलों के छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने 500 से अधिक स्वेटर वितरण का लक्ष्य रखा है। स्कूली बच्चों के हित में कोई भी समाजसेवी इस अभियान में सहयोग दे सकता हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


