AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

होम वोटिंग से पहले दुनिया से विदा हो गए 37 मतदाता

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 15, 2024
Reading Time: 1 min read
home voting assembly by-election rajasthan 2024


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा उप चुनाव में आवेदन भी कर लिया, लेकिन मतदान की ख्वाहिश अधूरी रह गई

एआर लाइव न्यूज, उदयपुर। कहते है न विधाता का लिखा हुआ कोई टाल नहीं सकता। इसका एक ताजा उदाहरण सलूंबर सहित प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में देखने को मिल गया। इस उप चुनाव में घर बैठे मतदान करने की ख्वाहिश रखने वाले 37 मतदाता ऐसे रहे जो मतदान से ठीक पहले दुनिया से ही विदा हो गए।(home voting rajasthan)

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस विधानसभा उप चुनाव में भी 85 वर्ष एवं अधिक आयु के वृद्धजन और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई थी। कुल 3193 मतदाता द्वारा होम वोटिंग के लिए आवेदन किया गया था। इनमें से 37 लोगों की मतदान के समय तक मृत्यु हो गई। यानी आवेदन करने के बाद होम वोटिंग से नया विधायक चुनने का समय आया उससे पहले ही ये 37 लोग दुनिया से विदा हो गए। 29 मतदाता होम वोटिंग के दिन तय स्थान पर अनुपस्थित होने की वजह से मतदान नहीं कर पाए।(home voting rajasthan)

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

कहां कितने आवेदको का होम वोटिंग का सपना पूरा नहीं हो पाया

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में 7 झुंझुनू में 7, देवली-उनियारा में 8, खींवसर में 4, दौसा में 4 और चौरासी विधानसभा क्षेत्र में 7 मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए आवेदन के बाद मृत्यु हो गई। इस कारण इनका वोट नहीं पड़ा। होम वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवम्बर से 10 नवम्बर 2024 तक चली थी।

प्रदेश में इस बार होम वोटिंग के तहत रिकॉर्ड मतदान हुआ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार इस बार विधानसभा उप चुनाव में सात सीटों पर होम वोटिंग के रूप में रिकॉर्ड 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsAssembly by-election Rajasthanby-election rajasthan 2024home votinghome voting assembly by-election rajasthan 2024home voting rajasthanlatest news in hindirajasthan chunav newsrajasthan newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .