उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के चंगुल में आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ भ्रष्टाचार के मामले सहित घर पर हिरण के सींग, वन्यजीवों के नाखून और 100 से अधिक महंगी शराब की बोतलें मिलने से बुरे फंस गए हैं। एसीबी की रिपोर्ट के आधार पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने जयमल सिंह राठौड़ को आबकारी अधिनियम और वन्यजीवों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (udaipur police arrest jaimal singh rathore food and supply department officer after ACB Raid)
जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयमल सिंह राठौड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है, वहीं अब उदयपुर के भूपालपुरा थाना पुलिस ने नियम से कहीं अधिक शराब घर में रखने और वन्यजीवों के सींग, नाखून रखने के मामले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है। थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि एसीबी के सर्च ऑपरेशन में जयमल सिंह राठौड़ के घर से 100 से अधिक महंगी शराब की बोतलें और कई वन्यजीवों के नाखून व सींग भी मिले हैं। एसीबी की रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाने में आबकारी अधिनियम और वन्यजीवों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जयमल सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है।

सर्च ऑपरेशन में मिली करोड़ों की संपत्ति
एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी टीम ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड के घर, ऑफिस, रिसोर्ट सहित 4 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन किया था। सर्च के दौरान जयमल सिंह राठौड़ और परिजनों के नाम पर उदयपुर के सरदारपुरा योजना में एक मकान, सज्जनगढ़ रोड पर एक आलीशान होटल, मदार बड़गांव में आवासीय भूखंड सीसारमा में सवा दो बीघा कृषि भूमि, राजसमंद के मचींद, खमनोर में पांच आवासीय भूखंड, सहित चार महंगी लग्जरी गाड़ियां, सरदारपुरा स्थित निवासस्थान घर से डेढ़ किलो सोने के जेवर, 13 70 किलो चांदी के जेवर और 3 लाख रूपए नगद मिले हैं।
जयमल सिंह राठौड़ की पत्नी अनुराधा और पुत्र हनुत सिंह के नाम पर 7062 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बना चार मंजिला एवं 26 कमरों वाला लग्जरी होटल मानविलास रिसोर्ट है, इसमें रूफटॉप रेस्टोरेंट भी संचालित है। यह होटल आरोपी द्वारा करोड़ों रूपए का निवेश करना पाया गया है।

बैंक लॉकर की तलाश की जाएगी
इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंक खातों एवं बीमा पॉलिसियों में भी निवेश है, जयमल सिंह राठौड़ और उसकी पत्नी के नाम पर एक संयुक्त बैंक लॉकर भी मिला है। जिसकी तलाशी की जाएगी। इसके अलावा घर पर 100 से अधिक महंगी शराब की बोतलें और अनेक वन्यजीवों के नाखून व सींग मिले हैं। (udaipur police arrest jaimal singh rathore food and supply department officer after ACB Raid)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


