लखावली में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई थी मादा पैंथर : पिंजरे पर पड़े कपड़े को खींच जाली ऊंची कर भागी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पिंजरे में कैद एक मादा पैंथर (लेपर्ड) आज मंगलवार सुबह भाग गयी है। बायोलॉजिकल पार्क स्टाफ ने सुबह 6 बजे पिंजरे में पैंथर को नहीं देखा तो उनके होश उड़ गए। सज्जनगढ़ अभयारण्य में वन विभाग की टीमें पैंथर की तलाश कर रही हैं। यह मादा पैंथर सोमवार को बेदला से आगे लखावली क्षेत्र में लगाए गए वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गयी थी। जिसे वन विभाग की टीम रात 8.30 बजे सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लेकर पहुंची थी। (udaipur Panther escaped from Sajjangarh Biological Park)

पिंजरे की जाली पर पड़े कपड़े को खींच जाली ऊंची कर हुई फरार
वन विभाग के एसीएफ वाइल्ड लाइफ गणेश गोठवाल ने बताया कि लखावली में लगे वन विभाग के पिंजरे में सोमवार को एक मादा लेपर्ड कैद हुई थी। इसे रेस्क्यू कर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया था। जांचों और प्रक्रिया के तहत रात को लेपर्ड पिंजरे को उसी पिंजरे में रखा था, जिसमें वह आयी थी, लेपर्ड परेशान न हो इसलिए पिंजरे पर कपड़ा डालकर उसे चारों ओर से ढक दिया गया था। रात को लेपर्ड ने पिंजरे की जाली पर पड़े कपड़े को खींच कर जाली ऊंची की और जगह बनाकर पिंजरे से निकलकर बायोलॉजिकल पार्क से भाग गयी। सुबह जब स्टाफ पिंजरे के पास पहुंचा तो लेपर्ड के भाग जाने का पता चला। सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में जगह-जगह वन विभाग की टीमें भागे गए लेपर्ड की तलाश कर रही हैं, उम्मीद है हम जल्द ही उस लेपर्ड को रेस्क्यू कर लेंगे। (udaipur Panther escaped from Sajjangarh Biological Park)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


