AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में हर दिन बन रहे रिकॉर्ड

Lucky Jain by Lucky Jain
October 21, 2024
Reading Time: 2 mins read
disabled cricketers creating record every day in 4th national physical disability T20 cricket championship -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित 4th national physical disability T20 cricket championship
  • राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मुम्बई, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में चल रही चौथी नेशनल डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप का सातवां दिन कई रिकॉर्ड बनाने वाला रहा। दर्शकों को शानदार बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग देखने को मिली। (4th national physical disability T20 cricket championship)

नारायण सेवा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्य्क्ष प्रशांत अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन और जीतने वाली टीमों का हौसला बढ़ाते हुए कहा खेलों से हमें स्वयं को साधने की शक्ति मिलती है। जीतने वाले पुरस्कार का वरण करते हैं और उप विजेता अनुभव का।डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने बताया कि ग्रुप-ए से राजस्थान और महाराष्ट्र, ग्रुप-बी से कर्नाटक, ग्रुप-सी से मुम्बई तथा ग्रुप-डी से वेस्ट बंगाल और उड़ीसा ने क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बना ली है। बुधवार से विभिन्न ग्राउंडों पर क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। 4th national physical disability T20 cricket championship

अब तक एक भी मैच नहीं हारी राजस्थान टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

झारखंड को दिल्ली ने 58 रन से रौंदा। इधर बड़ौदा को कर्नाटक ने 8 विकेट से पराजित किया। गीतांजली ग्राउंड पर ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर बनी महाराष्ट्र के विरुद्ध मेज़बान राजस्थान ने पहले खेलते हुए 89 रन का लक्ष्य दिया। अपने छोटे लक्ष्य की रक्षा में कसी हुई गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। सतीश किरार ने मात्र 4 ओवर में 12 रन खर्च कर 5 विकेट और आदित्य रविन्द्र ने 4 ओवर में 11 रन देते हुए 4 विकेट चटकाये। मेजबान ने 16 ओवर में 53 रन पर महाराष्ट्र को ऑल आउट कर 36 रन से जीत का परचम लहराते हुए क्वाटर फाइनल और टेबल के शीर्ष पर जगह बनाई।

फील्ड क्लब में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश के विरुद्ध पहले बल्लेबाजी कर 6/140 रन बनाए। जबाब में उत्तर प्रदेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन बना दिए। इसी बीच बरसात के चलते उत्तर प्रदेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 6 रन से विजयी घोषित किया गया। दिल्ली के सादिक, उत्तर प्रदेश के दीपेंद्र सिंह, कर्नाटक के नरेन्द्र मंगोर और राजस्थान के सतीश किरार को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

210 रन के बड़े स्कोर के सामने नहीं टिक पायी विदर्भ की टीम

सोमवार को शहर के चार मैदानों पर 8 मुकाबले खेले गए। पहला मैच बीएन पर उड़ीसा-विदर्भ के बीच हुआ, जिसमें उड़ीसा ने पहले खेलते हुए 210 का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य हासिल करने उतरी विदर्भ 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उड़ीसा 37 रन से विजयी हुआ। जगजीत मोहंती मैन ऑफ द मैच रहे।

फील्ड क्लब में मध्यप्रदेश के 144 के टारगेट को छत्तीसगढ़ ने हासिल कर जीत अपने नाम की। 5 विकेट लेने वाले छत्तीसगढ़ के आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी में हैदराबाद ने पंजाब को 17 रन से हराया। जी प्रशांथ मैन ऑफ द मैच रहे। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ग्राउंड में तमिलनाडु को बंगाल ने 11 रन से मात दी। बंगाल के पी विक्टर ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 4th National Physical Disability T20 Cricket Championshipar live newsDCCIdisabled cricketdisabled cricketerslatest news in hindinarayan seva sansthanRajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .