AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आदमखोर मारा गया.! पुलिस ने पैंथर को मारी गोली, मदार बड़ा तालाब किनारे दिखा था पैंथर

Lucky Jain by Lucky Jain
October 18, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur maneater panther shot dead in madar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर से नजदीक मदार गांव और गोगुंदा के गांवों में आतंक का सबब बना आमदखोर पैंथर (लेपर्ड ) मारा गया है। आज शुक्रवार सुबह 7.30 बजे पैंथर का मूवमेंट मदार बड़ा तालाब के किनारे उसी खेत के आस-पास दिखा, जहां पैंथर ने महिला को मारा था। उसी लोकेशन पर निगरानी कर रही पुलिस टीम ने जैसे ही पैंथर को देखा, टीम ने निशाना साध कर शूट कर दिया। पैंथर एक गोली में ही ढेर हो गया। एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की लीडरशिप में गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत और शूटर अजय, गिरीराज और देवीसिंह की टीम ने पैंथर का अंत किया है। (udaipur maneater panther shot dead)

मारा गया पैंथर नर है, अब तक लोगों का शिकार करने वाला पैंथर की पहचान नर (Male) पैंथर के रूप में ही हो रही थी। डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि जिस लेपर्ड को शूट किया गया है, उसका मूवमेंट उसी खेत के आस-पास था, जहां उसने महिला का शिकार किया था, ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा है कि यह वही लेपर्ड था जिसने लोगों का शिकार किया था। हालां कि लेपर्ड का पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लेपर्ड को लेकर पुष्टि होगी।

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

जिस खेत में महिला को मारा, उसी के आस-पास था पैंथर का मूवमेंट

पुलिस ने बताया कि आदमखोर पैंथर की तलाश में रातभर पुलिस और वनकर्मियों की टीमें मदार बड़ा तालाब के आस-पास निगरानी कर रही थीं। पैंथर का मूवमेंट उसी खेत के आस-पास दिख रहा था, जहां उसने महिला पर हमला किया था। रात को भी एक बार तालाब किनारे पैंथर दिखायी दिया, पुलिस ने गोली चलाई, लेकिन पैंथर बचकर झाड़ियों की तरफ चला गया। आज सुबह 7.30 बजे पैंथर फिर खेत से करीब 100-150 मीटर दूर दिखायी दिया, पुलिस टीम ने मुस्तैदी के साथ तत्काल निशाना साधते हुए उस पर गोली चला दी। पुलिस की एक ही गोली में वह पैंथर ढेर हो गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsforest department udaipur rajasthanlatest news in hindileopard attack in udaipurman vs wildman vs wild in udaipurmaneater leopard in udaipurmaneater panther in udaipurpanther attack in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur maneater panther shot deadudaipur maneater panther shot dead in madar by police team udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .