AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आदमखोर पैंथर का आठवां इंसानी शिकार : फसल काट रही दो महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
October 16, 2024
Reading Time: 2 mins read
udaipur maneater panther killed woman in madar maneater panther continue attacking on villagers


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • मदार बड़ा तालाब के पास की घटना : आदमखोर पैंथर के रेड जोन एरिया में मंगलवार को दिखा था मूवमेंट और आज बुधवार को किया शिकार
  • खौफनाक मंजर : पैंथर ने महिला की गर्दन जबड़े में दबोच ली थी, युवक ने लठ मारा तो पैंथर भाग गया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोगुंदा-बड़गांव उपखंड सीमा क्षेत्र में आने वाली पंचायतों में आदमखोर पैंथर (लेपर्ड) का आतंक जारी है। बुधवार को आदमखोर पैंथर ने खेत में काम कर रही महिला को मारकर आठवां इंसानी शिकार किया है। उदयपुर शहर से सटे मदार बड़ा तालाब के पास खेत में सोयाबीन की फसल काट रही दो महिलाओं पर आदमखोर पैंथर ने हमला किया है। जिसमें गंभीर घायल हुई एक महिला की मौत हो गयी है। मदार गांव आदमखोर पैंथर का रेडजोन एरिया ही है। मदार गांव आदमखोर पैंथर के पिछले शिकार के गांव मदार पंचायत के राठौड़ों का गुड़ा और केलवों का खेड़ा से नजदीक ही है। (udaipur maneater panther killed woman in madar)

पुलिस ने बताया कि पैंथर हमले में मदार निवासी मांगीबाई (66) पत्नी बसंतीलाल सेन की मौत हुई है, जबकि और केसीबाई (60) पत्नी चुन्नीलाल घायल हैं। डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। मदार बड़ा तालाब के आस-पास और मदार गांव क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। लेपर्ड के आखिरी शिकार वाले गांव केलवों के खेड़ा और राठौड़ों के गुड़ा में वन विभाग की टीम लगातार पिछले 15-20 दिनों से नजर बनाए हुए हैं। udaipur maneater panther killed women

खौफनाक मंजर : पैंथर ने महिला की गर्दन जबड़े में दबोच ली थी

युवक गणेश पुत्र चुन्नीलाल ने बताया कि उसकी मां केसीबाई, गांव की मांगीबाई, मैं और मेरी पत्नी हम चार लोग खेत में सोयाबीन की फसल काट रहे थे। मां और मांगीबाई फसल काट रहे थे और मैं, मेरी पत्नी कटी हुई फसल को इकट्ठा कर रहे थे। तभी अचानक से पैंथर ने मांगीबाई पर हमला किया, पैंथर ने मांगीबाई की गर्दन जबड़े में दबोच ली थी, मैं लठ लेकर दौड़ा, तो पैंथर ने मांगीबाई को छोड़ मेरी मां पर हमला कर दिया। मैंने पूरी ताकत लगाकर पैंथर को लठ मारकर भगाया, तो पैंथर 30 फीट दूर जाकर रूका और इसके बाद जंगल में भाग गया। हम मां केसीबाई और मांगीबाई को नांव से मदार तालाब क्रॉस कर गांव तक लाए और फिर हॉस्पिटल पहुंचाया। उपचार के दौरान मांगीबाई की मौत हो गयी। udaipur maneater panther killed women in madar

आदमखोर पैंथर के अब तक हुए शिकार

  • 18 सितंबर : गोगुंदा उपखंड के छाली पंचायत के उंडीथल गांव में 16 वर्षीय कमला को मार कर खाया
  • 19 सितंबर : गोगुंदा उपखंड के छाली पंचायत के भेवड़िया गांव में 65 वर्षीय खुमाराम का शिकार किया।
  • 20 सितंबर : गोगुंदा उपखंड के छाली पंचायत के उमरिया गांव में 45 वर्षीय हमेरीबाई को मार कर खा गया।
  • 25 सितंबर : गोगुंदा उपखंड के मजावद पंचायत के कुंडाड गांव में 5 वर्षीय बच्ची का शिकार कर उसे खा गया। इस केस में पैंथर का आक्रामक व्यवहार सामने आया। ग्रामीण जंगल में तलाशते हुए बच्ची के शव तक पहुंचे तो आदमखोर पैंथर दोबारा अटैक कर ग्रामीणों के सामने से बच्ची का शव उठा ले गया था।
  • 28 सितंबर : गोगुंदा उपखंड के मजावद के पहाड़ी रास्ते से 5-6 किलोमीटर दूर गुर्जरों का गुड़ा गांव में 65 वर्षीय गट्टूबाई का शिकार कर खा गया।
  • 30 सितंबर : उदयपुर शहर के नजदीक बड़गांव उपखंड के मदार पंचायत क राठौड़ों का गुड़ा में मंदिर के पुजारी का शिकार किया।
  • 1 अक्टूबर : गोगुंदा उपखंड के मदारड़ा पंचायत के केलवों के खेड़ा गांव में महिला का शिकार किया
  • 16 अक्टूबर : मदार बड़ा तालाब के पास खेत में फसल काट रही महिला को मारा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: forest department udaipur rajasthanlatest news in hindimaneater leopard in udaipurmaneater panther continue attacking on villagers in udaipurmaneater panther in udaipurpanther attack case udaipurpanther eighth human hunt in badgaon-gogunda udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur forest departmentudaipur maneater panther killed womenUdaipur newsudaipur news updatewild vs man

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .