AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर के नाहरगढ़ में टाइगर सफारी शुरू: सीएम भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

Lucky Jain by Lucky Jain
October 7, 2024
Reading Time: 2 mins read
cm bhajan lal sharma inaugurates nahargarh tiger safari in jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री ने किया बाघ शावकों का नामकरण, नर शावक ‘भीम’ और मादा शावक ‘स्कंदी’

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के नाहरगढ़ में 7 अक्टूबर से टाइगर सफारी शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नाहरगढ़ में फीता काटकर टाइगर सफारी का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा और संजय शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सफारी का लोकार्पण करने के साथी ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाघ शावकों का नामकरण किया, नर बाघ (टाइगर) शावक का नाम ‘भीम’ और मादा बाघ शावक का नाम ‘स्कंदी’ रखा है। (nahargarh tiger safari in jaipur)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्य जीव सप्ताह की बधाई देते हुए कहा कि वन्य जीवों की रक्षा तथा प्रकृति को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और जेडीए के संयुक्त प्रयासों से आज शुरू हो रहे टाइगर सफारी से प्रदेश में पर्यटन को एक नई शुरूआत मिली है। साथ ही, इससे बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। वन्य जीव प्रेमी जयपुर में भी टाइगर सफारी का आनंद ले सकेंगे।

cm bhajan lal sharma inaugurates nahargarh tiger safari in jaipur

राजस्थान में 130 टाइगर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में तीन नेशनल पार्क, 26 अभयारण्य, 36 कन्जर्वेशन रिजर्व तथा 4 बायोलॉजिकल पार्क विकसित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे बाघों के संरक्षण के प्रयासों से उनकी आबादी बढ़ रही है। राजस्थान राज्य में लगभग 130 बाघ हैं। उन्होंने कहा कि जेडीए ने जयपुर जिले में दो नए पार्क विकसित किए हैं। जिसमें जीरोता में नगर वन एवं नेवटा के पास बायोडायवर्सिटी पार्क शामिल हैं। इससे आसपास की 5 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

cm bhajan lal sharma inaugurates nahargarh tiger safari in jaipur

वन्यजीव प्रेमी 7 किलोमीटर के ट्रैक पर सफारी कर टाइगर को निहार सकेंगे

सीसीएफ वाइल्ड लाइफ टी.मोहन राज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 4 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से 30 हेक्टेयर में टाइगर सफारी विकसित की गई है। इस टाइगर सफारी में 7 किलोमीटर का सफारी ट्रैक विकसित किया गया है। यह सफारी सैलानियों को प्राकृतिक वातावरण में बाघों की खूबसूरती को अनुभव करने का अवसर देगी तथा लोगों में बाघ संरक्षण के बारे में जागरूकता का प्रसार होगा। नाहरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य 5 हजार 240 हेक्टेयर में फैला हुआ है। नाहरगढ़ जैविक उद्यान और लॉयन सफारी के बाद अब टाइगर सफारी भी वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

गौरतलब है कि नाहरगढ़ टाइगर सफारी की सफल शुरूआत सीसीएफ वाइल्ड लाइफ टी.मोहन राज के लिए काफी अहम है, क्यों कि यह उनका दूसरा बड़ा सफल प्रोजेक्ट है। इससे पहले आईएफएस टी.मोहन राज के उदयपुर वाइल्ड लाइफ डीएफओ रहते समय अप्रेल 2015 में सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का लोकार्पण हुआ था।

cm bhajan lal sharma inaugurates nahargarh tiger safari in jaipur, rajasthan, now wild life lovers can explore tiger safari in jaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCM Bhajan Lal Sharmacm bhajan lal sharma inaugurates nahargarh tiger safari in jaipurIFS T Mohan Rajjaipurjaipur newsnahargarh tiger safari in jaipurnahargarh wildlifeRajasthanrajasthan newstiger safari in jaipurtiger safari in rajasthanUdaipur newsudaipur news updatewildlife in jaipur rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .