किशोरी, वृद्ध को मारने के बाद अब पैंथर ने महिला को बनाया शिकार
लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के छाली पंचायत में आदमखोर पैंथर को गोली मारने के आदेश हो गए हैं। लेकिन इससे पहले पैंथर ने शुक्रवार शाम छाली के उमरिया गांव में खेत में काम कर रही महिला को शिकार बनाया। आदमखोर पैंथर ने महिला पर हमला कर उसे मारा, महिला की आवाज सुनकर आस-पास खेतों में मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े तो पैंथर भाग गया। उदयपुर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आदमखोर हुए पैंथर ने एक ही पंचायत में बैक-टू-बैक हमले कर 48 घंटों में तीन लोगों का शिकार किया हो। सांसद मन्नालाल रावत ने बताया कि आदमखोर पैंथर को गोली मारने के आदेश हो गए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार पैंथर को तलाश रही हैं। (panther become maneater in udaipur order to shoot)
ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर का शिकार हुए खुमाराम के शव का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार किया ही था कि पैंथर ने उमरिया गांव की हमेरी बाई गमेती (45) पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले बुधवार शाम पैंथर ने छाली के उंडीथल गांव में 16 वर्षीय कमला का शिकार किया था, गुरूवार को किशोरी के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार चल ही रहा था कि 500 मीटर दूर भेवड़िया गांव में पैंथर ने 65 वर्षीय खुमाराम पर हमला कर उसे मार दिया था। panther become maneater in udaipur, order to shoot, panther killed three villagers in 48 hours
आक्रोशित ग्रामीण हुए इकट्ठे
महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण दोबारा इकट्ठे हो गए हैं। खुमाराम की मौत के बाद आज सुबह ही ग्रामीणों ने गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी समझाइश कर ग्रामीणों को शांत किया था और जल्द से जल्द पैंथर को पकड़ने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया था। लेकिन अब पैंथर के तीसरे शिकार के बाद ग्रामीणों का सब्र भी टूटता दिख रहा है। – : गोगुंदा से गोपाल लोढ़ा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें : क्लिक कर यह भी पढ़ें : आदमखोर पैंथर छाली पंचायत के ग्रामीणों का कर रहा शिकार
ग्रामीणों ने रास्ता रोका, पैंथर को मारने की मांग की
यह भी पढ़ें : किशोरी को मार कर खा गया पैंथर
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

