AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़गांव थाने के पास सरकारी स्कूल में हुई चोरी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 19, 2024
Reading Time: 1 min read
Theft in government school Badgaon udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुछ नहीं छोड़ा चोरों ने: स्कूल का रिकॉर्ड भी चुरा ले गए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव में पुलिस थाने से कुछ ही दूर पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव में बड़ी चोरी हुई है। अज्ञात बदमाश स्कूल में रखे सामान के साथ ही स्कूल का रिकॉर्ड, हाजरी रजिस्टर आदि भी चुरा ले गए। स्कूल प्रधानाध्यापिका ने बड़गांव थाने में इसकी रिपोर्ट लिखवाई है। इस घटना से बड़गांव थाना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। बड़गांव के जनप्रतिनिधियों और स्कूल स्टाफ ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई में भी इस तरफ अधिकारियों का ध्यान दिलाया।(Theft in government school Badgaon)

स्कूल प्रधानाध्यापिका अनिता जाट ने बड़गांव थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि स्कूल में गत पांच दिनों से आवकाश था। बुधवार 18 सितंबर को सुबह सवा सात बजे स्कूल खोला गया तो पाया कि स्कूल के ऑफिस व अन्य कक्षों की खिड़कियां तोड़कर अज्ञात चोर स्कूल में रखे सामान के साथ ही रजिस्टर आदि भी चुरा ले गए। स्कूल प्रधानाध्यापिका ने चोरी हुए सामान और रिकॉर्ड की आरंभिक लिस्ट भी पुलिस को दी है।

Theft in government school Badgaon udaipur

होम थियेटर से लेकर स्टेपलर तक चुरा ले गए

शहर के सबसे करीबी थाना क्षेत्र के सबसे करीबी स्कूल में चोरों ने कुछ भी नहीं छोड़ा। स्कूल प्रधानाध्यापिका द्वारा पुलिस में दी गई रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बदमाश प्रार्थना सभा कक्ष में लगा होम थियेटर, गैस का चुल्हा, फावड़ा, दो स्टेपलर, दो स्टील की बाल्टी, एक प्लास्टिक की बाल्टी, एक जाली, तीन खिड़कियां, दैनिक डायरी, हाजरी रजिस्टर, वृ़क्षारोपण रजिस्टर, आवक-जावक पत्रावली और अध्यापकों के अनुभव की डायरी, ग्लोब, इंच टेप सहित जो भी स्कूल में नजर आया वह चुरा ले गए।(Theft in government school Badgaon)

चौकी से थाना बन गया फिर भी ये हाल: पुलिस गश्त पर सवाल

बड़गांव में पुलिस चौकी को क्रमोन्नत कर पिछली सरकार ने बड़गांव थाना बनाया था। लोगों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद थी, लेकिन थाना बनने के बाद न तो क्षेत्र में उस स्तर की पुलिस गश्त हो रही है न चोरियों पर अंकुश लग पाया। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि बड़गांव थाने में इतना स्टाफ होने के बावजूद आए दिन चोरियां हो रही है। आए दिन ट्यूबवैल की कैबले चोरी हो रही। बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने भी बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त मजबूत करने और पुलिस का मुखबिर तंत्र मजबूत करने की मांग की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Tags: ar live newslatest news in hindiTheft in government school badgaon udaipurTheft in government school near police station Badgaon udaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .