राजस्थान के उप मुख्यमंत्री ने अवार्ड से नवाजा
एआर लाइव न्यूज। मेडिकल साइंस की सहायता से चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए अर्थ स्किन की डायरेक्टर डॉ. दीपा सिंह को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अवार्ड प्रदान किया। डॉ. दीपा के पास क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी और मेडिकल एस्थेटिक्स के क्षेत्र में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में मेडिकल लेज़र द्वारा चेहरे के पिगमेंटेशन और दाग दभों को हटाना, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करना, मेडिकल फेशल्स और केमिकल पील्स द्वारा चेहरे और बॉडी को चमकदार बनाना, पीएमयू की सहायता से भोहों और होठों को सुन्दर बनाना, लेज़र द्वारा अनचाहे बालों को हटाना और बॉडी को शेप देना इत्यादि शामिल हैं। (arth skin director Dr. Deepa Singh received honor in clinical cosmetology)
महाराष्ट्र के गवर्नर द्वारा भी पूर्व में डॉ. दीपा को लेजर क्वीन के खिताब से नवाजा जा चुका है। हाल ही ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में डॉ. दीपा को क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी, मेडिकल एस्थेटिक्स और लेज़र के क्षेत्र में उत्तम सेवाओं के लिए उन्हें राज्य और दिल्ली के स्वास्थ मंत्री से भी अवार्ड प्रदान हुआ है।
यह भी पढ़ें : डॉ दीपा सिंह के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


