AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सिरोही में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या 8 हुई, मृतकों में उदयपुर के 6 लोग, 17 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
September 16, 2024
Reading Time: 1 min read
sirohi accident 8 dead 17 injured after cruiser jeep collides with truck


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

4 गंभीर घायलों को सिरोही से उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया : क्रूजर गाड़ी रॉन्ग साइड में आकर ट्रक से भिड़ गयी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सिरोही में उदयपुर-पिडंवाड़ा हाईवे (NH-27) पर पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल पुलिया के पास रविवार रात ट्रक और क्रूजर जीप की भिड़ंत से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 8 हो गयी है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि 2 लोगों ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल हुए 17 लोगों में से 4 गंभीर घायलों को सिरोही से उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया है। मृतकों में 1 बच्चा, दो महिलाएं और 5 पुरूष हैं। ये सभी उदयपुर से पाली मजदूरी कार्य के लिए जा रहे थे। क्रूजर चालक और लेबर ठेकेदार के अलावा सभी मृतक और घायल उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र निवासी हैं। (sirohi accident 8 dead 17 injured after cruiser jeep collides with truck)

पिंडवाड़ा थानाधिकारी एचएस भाटी ने बताया कि हादसे में उदयपुर जिले ओगणा थाना क्षेत्र के कपाईयावास गांव निवासी सूरजमल (35) पुत्र बदाराम गमेती, जालाराम (52) पुत्र बदाराम गमेती, श्रवण (10) पुत्र भंवरलाल गमेती, कैलाश (25) पुत्र पूनाराम गमेती, रूकली (18) पुत्री सूरजमल गमेती, ओगणा के नेता जी का बारा गांव निवासी दौलकी (35) पत्नी भटराम गमेती सहित लेबर ठेकेदार सिरोही के खारिया शिवगंज निवासी वरदाराम (55) पुत्र बदाराम हिरागर और क्रुजर चालक सुमेरपुर पाली निवासी कानाराम (56) पुत्र गेनाराम माली की मौत हुई है। जबकि 17 लोग घायल हैं, जिनमें 4 गंभीर घायलों को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया है और अन्य 13 घायल सिरोही जिला अस्पताल में उपचाररत हैं।

लेबर ठेकेदार मजदूरी के लिए सभी को उदयपुर से पाली लेकर जा रहा था

पुलिस ने बताया कि लेबर ठेकेदार वरदाराम इन सभी लोगों को मजदूरी कार्य के लिए क्रूजर वाहन से उदयपुर के ओगणा से सिरोही होते हुए पाली लेकर जा रहा था। क्रूजर चालक ने पिंडवाड़ा हाईवे पर कांटल पुलिया के पास कट से टर्न लेकर रॉन्ग साइड पर आ गया। इधर सामने से एक ट्रक आ रहा था। तेज गति में होने से दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गयी।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गाड़ी में ही फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बमुश्किल गाड़ी से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। क्रूजर में बैठे 6 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गयी थी, 19 घायलों को सिरोही जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें 2 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 4 गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipuraccident on udaipur pindwara highwayaccident on udaipur pindwara highway sirohiar live newscruiser jeep collides with truck in sirohilatest news in hindiRajasthanrajasthan newssirohi accidentsirohi accident 8 dead 17 injured after cruiser jeep collides with truckudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .