दिल्ली में फरवरी 2025 में होने हैं विधानसभा चुनाव : केजरीवाल ने जनता से कहा आपका हर वोट मेरी ईमानदारी का सर्टिफिकेट होगा, इसके बाद ही मैं दोबारा सीएम पद पर बैठूंगा
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। सुप्रीम कोर्ट से 13 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए सीएम पद से इस्तीफे की घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा कि वे दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे, ऐसे में माना जा रहा है कि 17 सितंबर तक नए सीएम का नाम भी तय हो जाएगा। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। (Arvind Kejriwal announces resignation as Delhi CM)
अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया सीएम चुना जाएगा। विधानसभा चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं लेंगे, उनका भी यही सोचना है। केजरीवाल ने कहा विधानसभा चुनाव में जनता का मुझे मिला एक-एक वोट मेरी ईमानदारी का सर्टिफिकेट होगा और अब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ही मैं सीएम पद पर बैठूंगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


