AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूडीए ने लखावली तालाब के पास चलाए बुलडोजर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 12, 2024
Reading Time: 1 min read
Udaipur Development Authority removed encroachments in Lakhawali area


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2 हैक्टेयर सरकारी जमीन से हटाए अवैध कब्जे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने आज गुरूवार को लखावली क्षेत्र में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने बुलडोजर चलाए। इसमें लखावली तालाब से सटी जमीन भी शामिल है। भूमाफियाओं की इस जमीन पर लंबे समय से नजर थी। (UDA action against encroachment)

यूडीए ने लखावली और भीलवाड़ा बस्ती के पास जिस जगह से यूडीए की जमीन से अवैध कब्जे हटाए उस जमीन पर भूमाफियाओं की लंबे से नजर थी। यहां पर छोटे निर्माण कर सरकारी जमीन पर पहले कब्जा कर बाद में इसी जमीन को बेचने की तैयारी की जा रही थी। तालाब से सटी जमीन होने से इसकी वेल्यू भी ज्यादा होने से भूमाफिया ज्यादा सक्रिय हो रहे थे। ऐसे में आज यूडीए ने बुलडोजर चलाकर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कर ली।

तालाबों से सटी जमीन पर भूमाफियाओं की है खास नजर है : यूडीए भी है चौकस

उदयपुर में वैसे तो हर क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर है, लेकिन तालाबों से सटी जमीन पर उनकी खास नजर है क्योंकि होटल रिसोर्ट के नाम पर इनको मुंह मांगे दाम में बेचना आसान होता है। हालांकि यूडीए भी ऐसी जमीनों पर पूरी नजर रखे हुए है और मौका मिलते ही वहां बुलडोजर चलाने की रणनीति अपनायी जा रही है। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने इसके लिए विशेष निर्देश भी दे रखे है।

Udaipur Development Authority removed encroachments in Lakhawali area

इस जमीन पर विकास कार्य करवाए जाएंगे

यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने बताया कि लखावली और यहीं के भीलवाड़ा क्षेत्र में करीब दो हैक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाए गए। भविष्य में यहां पर यूडीए स्तर पर जनहित में विकास कार्य करवाया जाएगा।(UDA action against encroachment)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Tags: ar live newsLakhawali talab udaipurlatest news in hindirajasthan newsUDA action against encroachmentUDA action illegal constructionsuda newsUdaipur Development Authority removed encroachments in Lakhawali areaudaipur news updateudaipur uda news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .