AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: कोर्ट में चैंबर की छत गिरी, जज के चोटें आयीं

Lucky Jain by Lucky Jain
September 10, 2024
Reading Time: 1 min read
Udaipur ACJM court chamber roof fall down megistrate injured


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में कोर्ट चौराहा स्थित न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर नीम के चौक में प्रथम तल पर स्थित एसीजेजेएम-1 (साउथ) कोर्ट में न्यायाधीश के चैंबर की छत प्लास्टर और लोहे के फ्रेम सहित गिर गयी। हादसे के समय मजिस्ट्रेट देवेन्द्र पुरी कोर्ट के अंदर ही मौजूद थे। छत का प्लास्टर और लोहे का फ्रेम मजिस्ट्रेट के सिर पर ही गिरा, जिससे मजिस्ट्रेट के सिर में कई अंदरूनी चोटें आयी हैं। न्यायालय कर्मचारी की तरफ से भूपालपुरा थाने में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग में 2022 में ही मरम्मत कार्य हुआ है। (Udaipur ACJM court chamber roof fall down judge injured)

दर्ज एफआईआर के अनुसार हादसा दोपहर 1.40 बजे का है। लंच टाइम के चलते एसीजेजेएम-1 (साउथ) न्यायालय के पीठासीन अधिकारी (मजिस्ट्रेट) देवेन्द्र पुरी चैंबर में थे और भोजन कर रहे थे, तभी चैंबर की छत का प्लास्टर लोहे के फ्रेम के साथ पूरे चैंबर की छत पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र पुरी के सिर पर गिर गयी। जिससे उनके सिर में काफी अंदरूनी चोटें आयी हैं।

2022 में इसी चैंबर की छत का मरम्मत कार्य हुआ था

न्यायालय कर्मचारी ने बताया कि अगस्त 2022 में भी चैंबर की छत का प्लास्टर गिरा था, तब छत की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने 7.43 लाख रूपए की आवश्यकता जताई थी, प्रक्रिया के तहत हाईकोर्ट जोधपुर ने उक्त बजट का आवंटन किया था, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सितंबर 2022 में चैंबर के रिपेयरिंग का कार्य करवाया था।

एफआईआर में बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य के लिए जो बजट मांगा था, उक्त बजट पीडब्ल्यूडी को आवंटित किया गया, इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने घटिया निर्माण कर राजकोष राशि का गबन किया। जबकि पूर्व में ही कोर्ट कार्यालय की तरफ से पीडब्ल्यूडी को मरम्मत कार्य का भौतिक निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया था। घटिया कार्य के चलते आज चैंबर की छत का प्लास्टर गिरा, जिससे पीठासीन अधिकारी के चोटें आयी और अधिकारियों व ठेकेदार द्वारा राजकीय राशि का गबन किया गया है। Udaipur ACJM court chamber roof fall down judge injured

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsFIR registerd against pwd officers and contractorlatest news in hindiRajasthanrajasthan newssession court udaipurudaipurUdaipur ACJM court chamber roof fall down judge injuredUdaipur ACJM-1 courtudaipur court campusUdaipur newsudaipur news updateudaipur session court

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .