फतहसागर और राजसमंद झील को होगा फायदा
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कैचमेंट से पानी की आवक बनी रहने से उदयपुर जिले में स्थित 24 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला मदार बड़ा तालाब और राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में स्थित 32 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला नंदसमंद बांध छलक गया। इधर देवास प्रथम बांध के जलस्तर में एक रात में करीब तीन फीट की बढ़ोतरी होकर इसका गेज 34 फीट के मुकाबले करीब 25 फीट हो चुका है। देवास क्षेत्र में करीब दो इंच बारिश हुई।(Madar bada and nandsamand overflow)
वीडियो पर क्लिक कर देखें छलकता हुआ मदार बड़ा:-
मदार बड़ा तालाब के जलस्तर में रात भर में डेढ़ फीट की बढ़ोतरी होते ही शुक्रवार तड़के यह छलकने लगा। इसकी चादर तेज होने पर फतहसागर में आवक तेज हो सकेगी। मदार छोटा तालाब में रात भर में करीब एक फीट पानी और आने से इसका गेज 18 फीट 6 इंच हो चुका है। मदार छोटा तालाब अब करीब ढ़ाई फीट खाली है। नंदसमंद के छलकने से खारी फीडर होते हुए राजसमंद झील में आवक और तेज होगी। अभी गौमती नदी से राजसमंद पानी पहुंच रहा है।

फतहसागर में 5 सेंटीमीटर पानी बढ़ा
सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से पीछोला का जलस्तर 11 फीट के मुकाबले 10 फीट के करीब पहुंच गया है। रात भर में पीछोला के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोतरी हुई है। सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से जल्द ही स्वरूप सागर लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर में पानी डायवर्ट करने की संभावना प्रबल हो रही है। फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले करीब सवा छह फीट हुआ है। रात भर में आकोदड़ा बांध के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर, जयसमंद 4 सेंटीमीटर, मादड़ी 16 सेंटीमीटर,मानसी वाकल बांध में करीब एक फीट पानी बढ़ा है।((Madar bada and nandsamand overflow)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


