AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में रिमझिम,बांसवाड़ा के बागीदौरा में 8 इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 27, 2024
Reading Time: 1 min read
sisarma river udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चार फीट बह रही सीसारमा नदी: मदार नहर से फतहसागर में आवक इंतजार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात मेवाड़ में मानूसनी बादलों ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले में कई जगह खूब मेहरबानी बरसायी। बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में सर्वाधिक 202 मिलीमीटर यानी 8 इंच बारिश हुई है। जबकि उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और सलूंबर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चला।(heavy rain Banswara Dungarpur)

उदयपुर में मंगलवार को सुबह से ही रूक रूक हल्की बारिश और बीच बीच में तेज हवा का दौर भी बना हुआ है। उदयपुर शहर सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है। जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर में 34, देवास 56, बड़गांव 32, गोगुंदा 46, उदयसागर 33, नयागांव 76, ऋषभदेव 66, खेरवाड़ा 61, सोमकागदर 44, ओगणा 27, झाड़ोल 24, वल्लभनगर 20, राजसमंद कुंभलगढ़ 50, सलूंबर 42, प्रतापगढ़ सुहागपुरा 55 मिलीमीटर बारिश हुई।

झीलों में हल्की आवक जारी

कैचमेंट में रूक रूक कर बारिश होने से पीछोला, आकोदड़ा बांध, मादड़ी बांध, देवास प्रथम बांध, उदयसागर, जयसमंद के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कैचमेंट में तेज बारिश नहीं होने से इनके जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी का क्रम शुरू नहीं हुआ है। सीसारमा नदी में चार फीट पानी का बहाव बना हुआ है। मदार के दोनों तालाब काफी खाली होने से फतहसागर में मदार नहर होते हुए पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। इसका हर किसी को इंतजार है। इधर कैचमेंट में अच्ठी बारिश से ऋषभदेव क्षेत्र में स्थित 14 मीटर पूर्ण भराव स्तर वाला सोम कागदर बांध मंगलवार को ओवरफ्लो हो गया।

बीती रात यहां हुई तेज बारिश

बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में 202, सल्लोपत 167, शेरगढ़ 165, अरथूना 106, सज्जनगढ़ 100, लोहारिया 91, कुशलगढ़ 88, गढ़ी 82, डूंगरपुर धंबोला 140, वैंजा 135, चिकली 85, ओबरी 80, गलियाकोट 70, कनबा 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।(heavy rain Banswara Dungarpur)

पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले 48 घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूर्वी राजस्थान में 31 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा सितंबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbanswada newsBanswara and Dungarpur heavy rainBarish Udaipurdungarpur newsheavy rain in Banswara and DungarpurIMD forecast for udaipur rajasthanlatest news in hindirain in udaipurrajasthan newssisarma river udaipurudaipur mausamudaipur news updateVery Heavy Rainfall in Bagidora Banswara

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .