AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अर्थ के डॉ. अरविंदर सिंह IIT कानपुर में छात्रवृत्ति के साथ चयनित हुए : स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा को AI से देंगे नए आयाम

Lucky Jain by Lucky Jain
August 25, 2024
arth ceo dr arvinder singh selected in iit kanpur for artificial intelligence and machine learning


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डॉ. अरविंदर संभवत देश के पहले ऐसे डॉक्टर हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में IIT कानपुर से अध्ययन करेंगे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तकनीकी के नए बदलावों के बारे में जानना सीखना ही सफलता का अहम मंत्र है, इसी मंत्र के साथ मोटीवेशनल स्पीकर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अर्थ डायग्नोस्टिक के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग पर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर में स्टडी करेंगे। डॉ. अरविंदर सिंह का IIT कानपुर में स्कॉलरशिप के साथ चयन हुआ है। (arth ceo dr arvinder singh selected in iit kanpur for artificial intelligence and machine learning)

डॉ. अरविंदर सिंह का संकल्प है कि वे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का अध्ययन कर डायग्नोस्टिक, स्वास्थ्य सेवाओं तथा चिकित्सा को नए आयाम देंगे। जो कि न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा बल्कि पूरे समाज के लिए लाभकारी साबित होगा। 168 डिग्री-डिप्लोमा अर्जित करने वाले तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविंदर सिंह का देश के प्रमुख संस्थानों में एक आईआईटी कानुपर में चयन चिकित्सा तकनीक के अग्रणी बने रहने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के एकीकरण से क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का प्रयास करूंगा

डॉ.अरविंदर सिंह (Dr. Arvinder Singh) ने कहा यह कोर्स उनके कॅरियर में एक और मील का पत्थर साबित होगा। यह कोर्स सिम्पली लर्न और आईआईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से करवाया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ दुनिया तेजी से बदल रही है, दुनियाभर में चिकित्सा शिक्षा और डायग्नोटिक्स में भी बड़े स्तर पर बदलाव देखे जा रहे हैं। मैं इस कोर्स की मदद से देश-दुनिया में चिकित्सा शिक्षा और डायग्नोटिक्स को नए आयाम देने का प्रयास करूंगा। यह उपलब्धि एक व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं अधिक है, यह कोर्स स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

डॉ. सिंह बीमारियों की डायग्नोसिस करने, मरीजों के इलाज़ तथा सही मेडिसिन के चुनाव के लिए एआई की परिवर्तनकारी शक्ति को समझते हैं। इन अत्याधुनिक तकनीकों पर महारत हासिल करके वे मरीजों की देखभाल में क्रांति लाना चाहते हैं। जिससे तेज़ी से ठीक होने और अधिक सटीक निदान सुनिश्चित हो सके। arth ceo dr arvinder singh selected in iit kanpur for artificial intelligence and machine learning

स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो चुके हैं सम्मानित

डॉक्टर अरविंदर सिंह को स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी सम्मानित किया जा चुका है। वे आईआईएम से एमबीए में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रथम तथा एकमात्र स्नातकोत्तर मेडिकल डॉक्टर हैं, जो विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की उनकी क्षमता को दर्शाता है।

डॉ.अरविंदर चिकित्सा विशेषज्ञता, चिकित्सा कानून और व्यावसायिक कौशल का एक अनूठा मिश्रण हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड, यूके, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक मेडिसिन, कैनेडियन बोर्ड ऑफ एस्थेटिक मेडिसिन, इंटरनेशनल अकादमी ऑफ स्वीडन तथा जर्मनी से कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी, एस्थेटिक मेडिसिन, सौंदर्य शास्त्र व क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी, मेडिकल लेजर आदि विषयों में विभिन्न डिप्लोमा व सर्टिफिकेट हासिल किए हैं, वहीं एलएलबी के जरिए उन्होंने चिकित्सा कानून में भी महारथ हासिल की। वे राजस्थान के प्रथम इंटरनशेनल बोर्ड सर्टिफाइड कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट व एस्थेटिक फिजिशियन हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के पहले डॉक्टर जिन्होंने शिक्षा और रोमांच क्षेत्र में बनाए तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .