AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में कैक्टस गार्डन का हुआ शुभारंभ: 80 से अधिक प्रजातियों के कैक्टस

Lucky Jain by Lucky Jain
August 23, 2024
Reading Time: 1 min read
Cactus Garden inaugurated in kevda ki naal in udaipur forest department developed Cactus Garden


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इको टूरिज्म के तहत वन विभाग ने केवड़ा की नाल के बोटेनिकल गार्डन में विकसित किया कैक्टस गार्डन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वन विभाग ने केवड़ा की नाल के बोटेनिकल गार्डन में कैक्टस गार्डन विकसित किया है, शुक्रवार को मुख्य अतिथि सांसद मन्नालाल रावत ने सराड़ा वन रेंज के केवड़ा की नाल में विकसित किए गए कैक्टस गार्डन का लोकार्पण किया। (Cactus Garden in udaipur)

डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि यहां कैक्टस गार्डन में 80 प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं, जो शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए बहुपयोगी साबित होंगे। केवड़ा की नाल वन क्षेत्र के 70 हैक्टेयर एरिया में बॉटनिकल गार्डन विकसित किया जा रहा है। इसके तहत दीवार निर्माण, वाच टावर, ट्रेल, चौकडेम, केक्टस गार्डन, पाथ-वे निर्माण हो चुका है। इसमें अरावली वन क्षेत्रों में पाये जाने वाले 150 प्रजाति के वृक्ष लगाए गए हैं, जिनमें कुछ विलुप्त हो रही प्रजातियां भी शामिल हैं। वक्षों की पहचान के लिए साइन बोर्ड है, जिस बने क्यूआर कोड को स्कैन करने पर वृक्ष की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी

सांसद ने केलेश्वर क्षेत्र में भी इको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने की बात कही

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. रावत ने कहा कि बॉटनिकल गार्डन और कैक्टस गार्डन अरावली की जैव विविधता को बचाए रखने के लिए कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने केलेश्वर क्षेत्र में भी इको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने की बात कही।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में आज 8एएम से 5पीएम दो इंच बारिश : बिजली गिरने से किशोरी की मौत

लोकार्पण कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्री, डीएफओ मुकैश सैनी, अजय चित्तौड़ा, विनोद राय, सेवानिवृत्त वन अधिकारी राहुल भटनागर, इंद्रपाल सिंह मथारू, डॉ. तरुण गुप्ता, सोहेल मजबूर, वीएस राणा, प्रतापसिंह चुण्डावत, पर्यावरणविद् डॉ. सतीश कुमार शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक शर्मा, भाजपा नेता तख्तसिंह शक्तावत, केवड़ा सरपंच कालूलाल, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष शंकर भाई सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे। Cactus Garden in udaipur inaugurated in kevda ki naal by forest department

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCactus Garden in udaipurCactus Garden inaugurated in kevda ki naal in udaipurCactus Garden inaugurated in kevda ki naal in udaipur forest department developed Cactus Gardenlatest news in hindiRajasthanrajasthan forest departmentrajasthan newsudaipurudaipur forest departmentUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .